Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच...

Jalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः महानगर के फगवाड़ा गेट मार्केट में दिवाली के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सजावट और सामान लगाने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कुछ दुकानदार एक राहगीर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में सड़क पर हाथापाई के साथ-साथ बाजार में जाम की स्थिति भी नजर आ रही है। मामला सामने आने के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ इंस्पेक्टर जगदीश लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को पुलिस ने जांच के लिए डाउनलोड कर लिया है।

वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ के मुताबिक बाजार में कई लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। पुलिस पहले भी दुकानदारों को रास्ते में सामान न लगाने और वाहन खड़े न करने की हिदायत दे चुकी है।

दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़े होने से उनका कारोबार प्रभावित होता है। हालांकि, इस विवाद में राहगीर के साथ मारपीट करना उचित नहीं है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों को लेकर भी पुलिस सख्ती बरतेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर...

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित फरार अपराधी आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश को एक मुठभेड़ के...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला पुलिस ऊना ने पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज मारपीट और...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर में अपलोड करने होंगे आवश्यक प्रमाण-पत्र ऊना: सामाजिक सुरक्षा पेंशन का...