जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में बाजार में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ गई है। दरअसल, कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान सजाया जा रहा है। जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में आज एसपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने टीम के साथ मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। इन दौरान टीम ने भगवान वाल्मीकि चौक, रैनक बाज़ार, टिक्कियां वाला चौक, पीर बोतलां बाज़ार और शेखां बाज़ार में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के दौरान, उन्होंने दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें चेतावनी दी है कि वह दुकानों के बाहर रखे गए सामान को अंदर ले जाएं।
इस दौरान पार्षद शेरी चड्ढा ने भी पुलिस टीम को अपना सहयोग दिया। वहीं अधिकारी ने लोगों और दुकानदारों को दीवाली की बधाई दी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिस कमिशनर के निर्देशों पर ट्रैफिक की समस्या को लेकर दुकानदारों से बात की। इस दौरान दुकानदारों की समस्याओं को भी सुना गया और उन्हें हल करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों के लिए रूट प्लान भी जारी किया जाएगा और इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान सजाकर और रास्ता रोककर आम जनता को परेशान ना करने की अपील की है।
इस दौरान शरारती अंनसरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। दुकानदारों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें को शरारती अनंसर दिखाई देता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। वहीं भगवान वाल्मीकि चौक पर ऑटो चालकों के आने-जाने पर रोक लगाकर वन वे जोन करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं इमरजेंसी सेवाओं को परेशानी ना आए, इसके लिए भी ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने को लेकर अन्य टीमों के साथ मीटिंग की जा रही है। दरअसल, इन मुख्य बाजारों में भारी संख्या में लोग खरीददारी करने के लिए आते है। ऐसे में उन्हें ट्रैफिक की समस्या से काफी परेशान होना पड़ता है। जिसको लेकर आज यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।
