Hocky Champion Trophy 2026
Unaआंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी,...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार

ऊना: जिला पुलिस ऊना ने पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को आंध्र प्रदेश से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं, मामले में एक अन्य फरार आरोपी को हरियाणा के जगाधरी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को संतोषगढ़ निवासी शुभम रायजादा के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस थाना मैहतपुर में मुकदमा नंबर 82/25 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे थे।

पुलिस ने मामले में वांछित सीतांशु सोनी पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-6, संतोषगढ़ के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था। इसके आधार पर 31 अक्तूबर 2026 को आंध्र प्रदेश के एक एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही जिला पुलिस ऊना ने एएसआई नागिंदर पाल, अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना मैहतपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आंध्र प्रदेश रवाना की।

पुलिस टीम ने 1 नवंबर 2026 को सीतांशु सोनी को नियमानुसार गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे ऊना न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन का पुलिस हिरासत रिमांड मिला है। वहीं, मामले के दूसरे वांछित आरोपी कार्तिक उर्फ नोनी को पुलिस ने 2 नवंबर 2026 को हरियाणा के जगाधरी से गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस ऊना के प्रभावी समन्वय और लगातार प्रयासों से दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

जालंधरः महानगर के फगवाड़ा गेट मार्केट में दिवाली के...

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर...

Jalandhar News : फगवाड़ा गेट मार्केट में दुकानदारों और राहगीर के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

जालंधरः महानगर के फगवाड़ा गेट मार्केट में दिवाली के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल दुकानदारों की ओर से दुकानों के...

Punjab News: कई मामलों में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने सात आपराधिक मामलों में वांछित फरार अपराधी आकाशदीप सिंह उर्फ ​​आकाश को एक मुठभेड़ के...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर में अपलोड करने होंगे आवश्यक प्रमाण-पत्र ऊना: सामाजिक सुरक्षा पेंशन का...