Hocky Champion Trophy 2026
Nationalतेंदुआ के हमले से 4 वर्षीय बच्ची की मौत , BJP MLA...

तेंदुआ के हमले से 4 वर्षीय बच्ची की मौत , BJP MLA के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पौड़ीः उत्तराखंड में पौड़ी मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर खांड्यूसैंण के पास तेंदुए (गुलदार) ने हमला कर 4 वर्षीय बालिका को मार डाला। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया है। मौके पर पहुंचे विधायक पौड़ी को ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक बंधक बनाया। आक्रोशित लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बच्ची का शव घर से करीब 200 मीटर दूर बरामद किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत बनी है।

वहीं 4 साल की आरुषि की मौत के बाद बुधवार को भी ग्रामीणों का गुस्सा जारी है। धरने पर बैठे लोगों को समझाने पहुंचीं एसडीओ आयशा बिष्ट को विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें करीब 15 मिनट तक एक कमरे में बंद रखा। इस दौरान डीएफओ के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। देवप्रयाग-पौड़ी स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन के बाद अब आक्रोशित ग्रामीण पौड़ी पहुंच गए हैं। वे एजेंसी चौक से डीएम कार्यालय जाएंगे। ग्रामीणों की नाराजगी की एक वजह डीएम का अब तक मौके पर नहीं पहुंचना भी है।

इससे पहले मंगलवार रात मौके पर पहुंचे विधायक राजकुमार पोरी का ग्रामीणों ने घेराव किया था। आक्रोशित भीड़ के कारण विधायक को करीब एक घंटे तक अपनी ही गाड़ी में बैठना पड़ा। इस दौरान एक महिला विधायक की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लात मारती भी दिखी। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद करीब 11:30 बजे NIT श्रीनगर घाट पर आरुषि का अंतिम संस्कार किया गया। परिजन पैतृक गांव के घाट पर अंतिम संस्कार करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन के समझाने पर श्रीनगर में अंतिम संस्कार किया गया। इधर, वन विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। मौके पर विभागीय शूटरों के साथ प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल को भी तैनात किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने चंबा के चुराह में 60.67 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला...

केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं – CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'आप' नेताओं...

Punjab News: Premier Public School की Bus और टिप्पर में टककर, बच्चों में दहशत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया।...

दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी के सुन्दरनगर में...

CM Sukhu ने चंबा के चुराह में 60.67 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में 60.67 करोड़...

केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं – CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'आप' नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की लगातार छापेमारी को लेकर भाजपा...

मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाई 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें

चंडीगढ़: पराली प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

Punjab News: Premier Public School की Bus और टिप्पर में टककर, बच्चों में दहशत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बच्चों से स्कूल बस और टिप्पर में टककर हो...