Hocky Champion Trophy 2026
Punjab Govtहरपाल सिंह चीमा ने श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर...

हरपाल सिंह चीमा ने श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक होने वाले समागमों के प्रबंधों का लिया जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक वैभव और श्रद्धा के साथ मनाने संबंधी भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करके पवित्र अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में होने वाले तीन दिवसीय विशाल समागमों की तैयारियों का जायजा लिया।

श्री खुरालगढ़ साहिब में होने वाले ऐतिहासिक धार्मिक इकट्ठ की महत्वता को उजागर करते हुए वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “4 से 6 दिसंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय कार्यक्रम भगवंत मान सरकार द्वारा करवाए जा रहे समागमों का मुख्य आकर्षण होगा।” उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि पंजाब और देश भर से आने वाली संगत के लिए यह समागम अधिक सुचारू, आध्यात्मिकता से भरपूर और यादगार साबित हो।

वित्त मंत्री ने आगे बताया, “समागमों की श्रृंखला के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से सजाई जा रही चार प्रमुख शोभा यात्राएं 3 दिसंबर को श्री खुरालगढ़ साहिब में समाप्त होंगी, जिससे देश भर से संगतें मुख्य धार्मिक कार्यक्रम से पहले यहां पहुंच जाएंगी।”

मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल से काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी प्रबंध अग्रिम रूप से पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगत, विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों, जो इस पवित्र अस्थान पर आएंगे, उनकी सुविधा और आराम का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए...

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

शिमला: स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल)...

त्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगे

5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, उपायुक्त जतिन लाल ने धारा 163 के तहत जारी किए आदेश ऊना:...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13 से...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त और परिवहन...