Hocky Champion Trophy 2026
Unaत्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन...

त्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, उपायुक्त जतिन लाल ने धारा 163 के तहत जारी किए आदेश

ऊना: त्योहारी सीजन के दौरान जिले में श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम जनता की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने खनन एवं खनिज सामग्री ले जाने वाले सभी भारी वाहनों के संचालन का समय निर्धारित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि 5 से 8 नवंबर तक ऐसे भारी वाहन सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही सड़कों पर चल सकेंगे। निर्धारित समय के अलावा पूरे जिला ऊना में इन वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

उपायुक्त ने यह आदेश सार्वजनिक सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना ने इस संबंध में उपायुक्त को भेजे पत्र में खनन एवं खनिज सामग्री ले जाने वाले भारी वाहनों के कारण यातायात अवरोध, आम लोगों को होने वाली असुविधा और व्यस्त सड़कों व संवेदनशील स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी संभावित खतरों की ओर ध्यान दिलाया था। इसी के मद्देनजर यह व्यवस्था की गई है।

आदेश के अनुसार, 5 से 8 नवंबर तक निर्धारित समय सीमा के बाहर जिला ऊना की किसी भी सड़क पर ऐसे भारी वाहनों को चलने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक, सभी उपमंडलाधिकारी और संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा...

Haryana News: ऑस्ट्रिया के पर्यटकों ने माता मनसा देवी मंदिर में किए दर्शन

पंचकूलाः धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दूसरे राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला पुलिस ऊना ने पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज मारपीट और...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर में अपलोड करने होंगे आवश्यक प्रमाण-पत्र ऊना: सामाजिक सुरक्षा पेंशन का...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13 से...