Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार...

Jalandhar News: दिन दहाड़े बोलैरो चालक से 90 हजार की लूट, कार सवार फरार, चालक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कार्रवाई की जगह हदबंदी में उलझी पुलिस

जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं दिन दहाड़े गाखला रोड़ पर आटा मिल के चालक से मारपीट करके कार सवार नौजवान नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना में बोलैरों चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर जब पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई तो पुलिस कार्रवाई करने की बजाए हदबंदी में उलझ गई। जिसके बाद अब लोग घटना को लेकर एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने के लिए जा रहे है। आटा मिल सिद्धू फ्लोर मिल के मालिक गुरबाज सिंह पुत्र बलजीत सिंह ने बताया कि आज करीब एक बजे बस्ती बावा खेल नहर के पास सिद्धू फ्लोर मिल की गाड़ी बलेरो लेने जा रही थी। अचानक समाने से आ रही मारुति कार नंबर पीबी08एएच3104 में सवार होकर चार लोग आए।

इस दौरान कार चालकों ने उनकी बोलैरो गाड़ी रोकी और ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावारों ने ड्राइवर को जान से मारने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से ड्राइवर के घायल होने पर आरोपी गाड़ी से नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी गाड़ी के अंदर से 90 हजार रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। उन्होंनेे कहा कि लगातार हो रही वारदातों के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि आम व्यापारी के लिए भी काम करना बहुत मुश्किल हो गया है। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर जब पुलिस से बात की तो पुलिस हदबंदी में उलझ गई। ऐसे में कार्रवाई ना होने पर अब वह एसएसपी दफ्तर मामले संबंधी शिकायत देने जा रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

112 तंबाकू मुक्त गांवों के साथ ऊना प्रदेश में अव्वल

उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने...

SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने...

112 तंबाकू मुक्त गांवों के साथ ऊना प्रदेश में अव्वल

उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करने और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता सत्र लगाने के दिए निर्देश ...

SIR में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान...

शादी के 4 साल बाद पति से अलग हुई Kanika Kapoor, फैंस के साथ शेयर की Emotional Post

मनोरंजन: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिजनेसमैन गौतम हथिरमानी से अलग होने का ऐलान...

Jalandhar News: पारम्परिक महत्व बरकरार, मिट्टी के दीयों के साथ मंदिरों को दी गई खास लुक, देखें वीडियो

1800 में तैयार किया मंदिर बना आकर्षण का केंद्र जालंधर, ENS: दीपावली पर सजावट के लिए आधुनिक रंग-बिरंगी लाइटों और...