Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtमुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में चार सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा...

मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में चार सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरी, थल्ली, जज्जाकोठी तथा मारूंड को सीबीएसई से सम्बद्ध करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, चुराह में विभिन्न पंचायतों के लिए सड़क निर्माण के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की गई।

मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू कला मंच में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए यह घोषणाएं कीं। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए अब राजस्थान को 15.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचने का समझौता किया है जिससे आगामी चार माह में प्रदेश को 400 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्थायी और मौसमी जनजातीय क्षेत्रों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण और सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जनजातीय क्षेत्रों ने पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल, सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय, शिक्षा के उत्कृष्ट संस्थान, पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति आदि ठोस कदम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और सुशासन के मोर्चे पर विफल रही। उन्होंने कहा कि वित्तीय चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य को मिलने वाला राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया है। इसके अतिरिक्त, प्राकृतिक आपदा के बाद प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश दौरे के दौरान घोषित 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी अभी तक राज्य को प्राप्त नहीं हुई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा...

आंध्र प्रदेश एयरपोर्ट से दबोचा गया मैहतपुर मारपीट मामले का वांछित आरोपी, सभी छह आरोपी गिरफ्तार

ऊना पुलिस ने आंध्र प्रदेश पहुंचकर किया गिरफ्तार ऊना: जिला पुलिस ऊना ने पुलिस थाना मैहतपुर में दर्ज मारपीट और...

पेंशन लाभार्थी बैंक व डाकघर खातों की आधार सीडिंग करवाएं

मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को अप्रैल और सितंबर में अपलोड करने होंगे आवश्यक प्रमाण-पत्र ऊना: सामाजिक सुरक्षा पेंशन का...

त्योहारी सीजन में ऊना में खनन सामग्री ले जाने वाले भारी वाहन सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ही चलेंगे

5 से 8 नवंबर तक लागू रहेगी व्यवस्था, उपायुक्त जतिन लाल ने धारा 163 के तहत जारी किए आदेश ऊना:...

13 से 15 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा 10वां मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल : मोहिंदर भगत

चंडीगढ़: रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज विभाग की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए 13 से...