Hocky Champion Trophy 2026
Himachal Govtराज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारतीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 समारोह में एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, जहां हर बेटी को समान अवसर मिलें, हर महिला सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर सके व हर युवा आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सके।

उन्होंने इस आयोजन के लिए फाउंडेशन की सराहना की तथा समाज और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित व्यक्तियों एवं संस्थाओं को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि किसी समाज की वास्तविक प्रगति का आकलन केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि महिलाओं को मिलने वाले सम्मान और सुरक्षा, बेटियों के लिए उपलब्ध अवसरों, युवाओं की जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता तथा कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता से भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि लाडली फाउंडेशन द्वारा इन क्षेत्रों में किया जा रहा कार्य सामाजिक कल्याण के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को परिलक्षित करता है।

नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा राज्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं और नशे की लत युवाओं, परिवारों तथा समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

राज्यपाल ने दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कानूनी उपायों के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी स्थायी बदलाव के लिए आवश्यक है। इसकी शुरूआत परिवारों और प्रत्येक व्यक्ति के आचरण से होनी चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए...

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

शिमला: स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल)...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अंतर-विभागीय बैठक आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0...

Punjab News: युवाओं को कौशल से लैस करना और उनकी आय बढ़ाना समय की मांग- उपराज्यपाल, देखें वीडियो

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने अमृतसर में 'विदेशी मेले'...

तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर CM Sukhu का हुआ भव्य स्वागत

शिमला: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

हरपाल सिंह चीमा ने पनबस कर्मचारियों के मसले जल्द हल करने के निर्देश

चंडीगढ़: परिवहन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त और परिवहन...

डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया

शिमला: स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता...

तंबाकू मुक्त युवा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अंतर-विभागीय बैठक आयोजित

शिमला: हिमाचल प्रदेश में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक अंतर-विभागीय बैठक आयोजित की...