Hocky Champion Trophy 2026
Himachal GovtCM Sukhu ने चंबा के चुराह में 60.67 करोड़ रुपये की विकास...

CM Sukhu ने चंबा के चुराह में 60.67 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में 60.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में 2.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय भवन तीसा, 25.51 करोड़ रुपये की लागत से कियाणी-राजनगर-चकलू-कोटी सड़क के उन्नयन, 2.35 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत सत्यास को राणिकोट नाला से पेयजल आपूर्ति योजना, 1.68 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत करेर और चरौड़ी के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं संवर्धन, 4.58 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत भंजराड़ू और खुशनगरी के अंतर्गत गांव फुलतवास, सतलोग तथा खुशनगरी की पेयजल योजना के लिए अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध करवाने और 2.85 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत घुलेई के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार एवं संवर्धन कार्यों का लोकार्पण किया।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 8.27 करोड़ रुपये की लागत से गांव कैहला के लिए संपर्क सड़क, 5.64 करोड़ रुपये की लागत से गांव टिकरी के लिए संपर्क सड़क तथा 6.94 करोड़ रुपये की लागत से डकाला से कुंडा तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिलाएं भी रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतर संपर्क से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और चुराह क्षेत्र का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के माध्यम से संबंधित गांवों के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन...

मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में चार सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला...

केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर ‘आप’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं – CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'आप' नेताओं...

हरपाल सिंह चीमा ने श्री खुरालगढ़ साहिब में 4 से 6 दिसंबर तक होने वाले समागमों के प्रबंधों का लिया जायजा

चंडीगढ़: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे धार्मिक वैभव और श्रद्धा के साथ मनाने...

राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर में लाडली फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारतीय उत्कृष्टता पुरस्कार-2026 समारोह में एक ऐसे समाज...

दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 6 साल तक सेवा का मौका

नई दिल्ली: दिवाली से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीरों...

मुख्यमंत्री ने चुराह विधानसभा क्षेत्र में चार सीबीएसई स्कूल खोलने की घोषणा की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के चार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...