पार्षद पति ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
जालंधर, ENS: उधम सिंह नगर के वार्ड नंबर 65 में पार्षद पति विजय बांसल के खिलाफ लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने पार्षद और पार्षद पति पर कामकाज ना करवाने के आरोप लगाते हुए पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। हालांकि इस मामले को लेकर जब पार्षद पति से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह शहर से बाहर है। पार्षद पति ने कहा कि लोगों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पार्षद पति ने कहा कि इलाके में डिवेल्पमेंट उनके द्वारा की गई है और आगे भी की जा रही है।
लोगों का कहना हैकि इलाके में कोई भी काम करवाना हो तो वह नगर निगम मेयर विनीत धीर, हलका इंचार्ज द्वारा काम की मंजूरी ली जाती है। आरोप है कि पार्षद पति द्वारा कामकाज करने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी बेहतरीन काम कर रही है, लेकिन इलाके का नेता पार्टी के कामकाज में रूकावट पैदा कर रहा है। ऐसे में लोगों ने इलाके के नेता को बदलने की अपील की है।
गुरमीत धवन ने कहाकि हलका इंचार्ज और मेयर के वह आभारी है। उन्होंने 20 साल पुराने कूड़े के डंप को बदलकर पार्क में तबदील किया। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर इलाके के कामकाज करवाए। आरोप है कि इलाके का पार्षद पति सरकारी कामकाज में रूकावट पैदा करता है। उन्होंने कहा कि पार्षद पति को कई बार फोन करके समस्या के बारे में अवगत कराने की कोशिश की जाती है, लेकिन वह फोन नहीं उठाते।
ऐसे में अगर अज्ञात नंबर से फोन करते है तो काम करने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन कामकाज में रूकावट फिर से पैदा की जाती है। इस दौरान नीतिन कोहली से अपील की है कि वह पार्षद पति के साथ इलाका निवासियों की मीटिंग करवाएं और कामकाज में रुकावट का कारण पूछा जाए। गुरमीत ने कहा कि 16 हजार 700 रुपए उनके खुद खर्च कर चुके है। पुराने पार्षद को इसलिए वोट नहीं दी गई, क्योंकि उनकी शब्दावली काफी गलत थी। ऐसे में उन्होंने कोहली से अच्छा नेता दिए जाने की अपील की है।
इसी तरह बलविंदर और राज कुमार ने पार्षद पति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन्हीं नेताओं के साथ मिलकर लोगों के घरों की घंटी बजाकर वोट डालने की अपील की जाती है। लेकिन अब इलाकों का विकास नहीं करवाया जाता। ऐसे में पार्षद पति पर कामकाज में कमिशन खाने के आरोप लगाए गए। उन्होंने कहा कि जल्द उनकी समस्या को हल नहीं किया गया तो उनके खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।
