Hocky Champion Trophy 2026
Haryanaदर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार...

दर्दनाक घटना में मौत के मुंह से लौटी 6 वर्षीय मासूम, परिवार ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः सेक्टर-20 स्थित सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। कई दिनों तक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहने के बाद मासूम बच्ची स्वस्थ होकर अपने घर लौट आई है। बेटी की घर वापसी पर परिवार ने फूल-मालाओं के साथ उसका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पिता और परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। जानकारी के अनुसार, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने छह साल की मासूम पर फूल बरसाए और गिफ्ट भी दिए। पिता भी इलाज के बाद बेटी के घर लौटने पर खुश नजर आए।

बच्ची की मां ने बताया कि घटना के बाद से उसके मन में डर बैठ गया है। वह कई बार रात को अचानक उठकर रोने लगती है और घबराती है। पिता ने कहा कि बेटी के सुरक्षित घर लौटने की बेहद खुशी है, लेकिन इस घटना ने परिवार के मन में डर पैदा कर दिया है। वहीं बच्ची के पिता ने भावुक होते हुए कहा कि ये एक चमत्कार से कम नहीं है। उन्होंने कहा – “मुझे तो लग ही नहीं रहा था कि मेरी बच्ची बच जाएगी, जिस हिसाब से उसे मारा गया था।

ये सिर्फ दुआओं का नतीजा है कि आज मेरी बेटी मेरे पास है। बस सभी को थैंक्यू बोलना चाहूंगा।” पिता इस वक्त बहुत ज्यादा टेंशन और इमोशनल हैं, इसलिए ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि पूरे परिवार ने पिछले 7-8 दिनों से ठीक से खाना-पीना भी नहीं किया था। परिवार ने कहा कि इस पूरे मामले में सरकार और पुलिस ने पूरा सहयोग किया है। जितने भी लोग उनके साथ जुड़े थे, सभी ने अच्छे से मदद की। बता दें कि कुछ दिन पहले बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी, जिसके बाद वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थी। अब ठीक होकर घर लौटने पर परिवार में राहत और खुशी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Premier Public School की Bus और टिप्पर में टककर, बच्चों में दहशत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया।...

दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी के सुन्दरनगर में...

जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, आसपास मचा हड़कंप

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी वारदात सामने...

दिसंबर के वेतनों और पेंशनों के साथ कर्मचारियोें को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता : CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार के...

मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाई 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें

चंडीगढ़: पराली प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली...

Punjab News: Premier Public School की Bus और टिप्पर में टककर, बच्चों में दहशत, देखें वीडियो

पटियालाः समाना-पटियाला रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बच्चों से स्कूल बस और टिप्पर में टककर हो...

दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने मंडी के सुन्दरनगर में समावेशी समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान...

जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, आसपास मचा हड़कंप

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी वारदात सामने आई है। जहां, जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलने का...