जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल के मार्गदर्शन में लगाया गया। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल के मैनेजर राजेश मल्हौत्रा और एम.बी.बी.एस डॉक्टर श्रीयल गुलाटी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
शिविर की शुरुआत के मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह और डॉ. संजय बंसल ने फोर्टिस अस्पताल से आई हुई टीम का पूरे दिल से स्वागत किया। सोसाइटी की उपाध्यक्ष मीना बंसल ने बताया कि शिविर के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के ब्लड प्रेशर, नवर्स की गति, ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल और ब्लड शुगर चेक की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को जरुरी चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। जांच के दौरान श्रीयल गुलाटी ने उन लोगों को खास सलाह और जरुरी दिशा-निर्देश दिए जिनका ब्लड प्रेशर या फिर ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा या कम था।
शिविर के सफल होने पर डॉ. संजय बंसल ने डॉ. श्रीयल गुलाटी उनकी पूरी टीम और मैनेजर राजेश मल्हौत्रा का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने शिविर को पूरी व्यवस्था और अनुशासित तरीके से आयोजित करने के लिए सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल और उनकी पूरी टीम की सराहना भी की। शिविर के दौरान कॉलेज के करीबन 60 विद्यार्थियों और 15 स्टाफ के लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई। इस मौके पर विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, मीना बंसल, प्रिंस मदान, शशि भूषण, अजय दत्ता, अंकुश, नेहा, प्रताप, जसपाल, गोकुल और रशपाल के साथ-साथ अन्य स्टाफ के लोग भी मौजूद थे।
