Hocky Champion Trophy 2026
PathankotPunjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा नालाबंडा की खड्ड में छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेसीबी ऑपरेटर मनीष कुमार निवासी गांव छन्नी बेली, टिप्पर चालक विक्रम सिंह निवासी नौशहरा नालाबंडा, टिप्पर चालक मोहन लाल निवासी मोहताली, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और सहायक अमित कुमार निवासी गांव जसवां, तारागढ़, पठानकोट के रूप में हुई है।

टीम ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक जेसीबी मशीन और दो टिप्पर ट्रक भी जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर कम माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजोत सिंह को दोपहर करीब 12:45 बजे नौशहरा नालाबंडा के पास अवैध माइनिंग होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने घरोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बोध राज से संपर्क किया।

पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की गई। माइनिंग विभाग की जांच में सामने आया कि खड्ड में करीब 35 मीटर × 40 मीटर क्षेत्र में भारी मशीनरी की मदद से खुदाई की जा रही थी। यहां लगभग 1.50 मीटर यानी करीब 5 फीट गहरी खुदाई की गई थी। पुलिस ने मौके से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली जेसीबी के अलावा HP38D1625 और HP38E5768 नंबर के दो टिप्पर भी जब्त किए। माइनिंग इंस्पेक्टर गुरजोत सिंह और अंकुश गोयल की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सदर पठानकोट में माइंस एंड मिनरल्स एक्ट, 1957 की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई बोध राज कर रहे हैं।

वहीं डिप्टी कमिशनर पल्वी ने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन से जुड़े पत्रकार के सवाल पर स्पष्ट किया कि खनन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार केवल वैध खनन की ही अनुमति होगी। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

किस्तें और खर्च उठाने का भरोसा देकर क्रेटा गाड़ी खरीदवाई

बाद में EMI देना किया बंद, मामला दर्ज ऊना।...

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, बकाया पत्र भी जारी

चण्डीगढ: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की 03 नवम्बर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध...

दंपति का रास्ता रोक की मारपीट, पांच लोगों पर केस दर्ज

ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत पोलियांबीत में दंपती...

किस्तें और खर्च उठाने का भरोसा देकर क्रेटा गाड़ी खरीदवाई

बाद में EMI देना किया बंद, मामला दर्ज ऊना। पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत गाड़ी की किस्तें और अन्य...

हरियाणा प्रदेश की ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों...

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति, बकाया पत्र भी जारी

चण्डीगढ: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, हरियाणा के पदाधिकारियों के...

उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की 03 नवम्बर को होगी सुनवाई

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं...