होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव धूत कलां में पिता द्वारा अपनी ही बेटी की निर्मम हत्या की दुखद घटना के बाद आज मृतक 17 वर्षीय इंदरप्रीत कौर का परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया है। दरअसल, इंदरप्रीत कौर का उसके नानके गांव फलाही में पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद मौके पर इलाके में शोक की लहर फैल गई।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से बच्ची को अंतिम विदाई दी। इस बारे में जानकारी देते हुए गांव धूत कलां के सरपंच ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, जो अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।
बता दें कि पिता ने 17 वर्षीय की बेटी की कृपाण से हत्या कर दी। मृतका 12वीं क्लास में पढ़ती थी। फिलहाल, लड़की की हत्या के पीछे के मकसद के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता बेटी से नाराज रहता था, जिसके बाद पिता फरार हो गया। पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और फरार पिता का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।
