होशियारपुरः ‘नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले के चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सरहाला कलां गांव में तस्कर की प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चलाया। इस मौके पर, एसपी संदीप सिंह मंड ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन को खत्म करने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत की गई है।
एसपी संदीप सिंह ने कहाकि युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को लेकर डीजीपी और एसएसपी संदीप मलिक के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में हॉट सपॉट इलाकों की जांच की जा रही है। इसी के तहत आज चब्बेवाल के सरहाला कलां में सरकारी पंचायती जगह पर अवैध प्रॉपर्टी बनाई हुई है। इसी को लेकर डीडीपीओ की ओर से पत्र जारी हुआ है, जिसमें अवैध उसारी का जिक्र किया हुआ था।
ऐसे में इस जगह पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहां जेसीबी की मदद से अवैध प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चलाकर धवस्त किया जा रहा है। इस दौरान पता चला है कि उक्त प्रॉपर्टी नशा तस्कर देबो पत्नी लेट देवराज महिला की है। महिला पर एनपीएस एक्ट के 7 मामले दर्ज है और वह जेल में बंद है। ऐसे प्रॉपर्टी पर कार्रवाई करने को लेकर पुलिस फोर्स को सुरक्षा को लेकर घटना स्थल पर पहुंची है।