Hocky Champion Trophy 2026
HoshiarpurPunjab News: Triple Murder Case में जेल में बंद नामी गैंगस्टर की...

Punjab News: Triple Murder Case में जेल में बंद नामी गैंगस्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः फिरोजपुर के बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी की जेल में सदिंग्दध परिस्थतियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष के रूप में हुई है। भुवनेश चोपड़ा नामी गैंगस्टर था और इस समय होशियारपुर जेल में बद था। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय से बीमार चल रहे आशीष की रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मामले में पोस्टमार्टम करवाने के साथ न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। आशीष की मौत से फिरोजपुर में 3 सितंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

3 सितंबर 2024 को हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपी आशीष चोपड़ा को पुलिस ने 12 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से उसकी लोकेशन मध्य एशिया के एक देश में मिली थी।

इसके बाद उसे वहां से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू कर लिया गया। पुलिस जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, आशीष के कथित तौर पर पाकिस्तान के नशा तस्करों से भी संबंध थे और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क में उसकी भूमिका की बात सामने आई थी। फिरोजपुर के तिहरे हत्याकांड में उसका नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब होशियारपुर जेल में उसकी मौत के बाद पोस्टमार्टम और न्यायिक जांच के जरिए मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PSPCL ने अक्टूबर 2026 के इनोवेशन प्रतियोगिता में टीम लीडर नियुक्त किए

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और बिजली...

Karwa Chauth पर वेडिंग थीम सेलिब्रेशन में 70 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा

पंचकूला: दि रोमा में करवा चौथ के अवसर पर...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी और बाइक लेकर चोर फरार

लुधियानाः जिले के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित अरुण गैस...

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

PSPCL ने अक्टूबर 2026 के इनोवेशन प्रतियोगिता में टीम लीडर नियुक्त किए

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर...

Karwa Chauth पर वेडिंग थीम सेलिब्रेशन में 70 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा

पंचकूला: दि रोमा में करवा चौथ के अवसर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इवेंट में करीब 70...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी और बाइक लेकर चोर फरार

लुधियानाः जिले के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित अरुण गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 3 बदमाशों ने...

Jalandhar News: थाने के बाहर हुआ हंगामा, शराब कारोबारी पर लगे गाड़ी छीनने के आरोप, कुणाल सहगल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 5 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के साथी...