Hocky Champion Trophy 2026
NationalHormuz Attack पर भड़के विदेश मंत्री S. Jaishankar, ईरान युद्ध पर भी...

Hormuz Attack पर भड़के विदेश मंत्री S. Jaishankar, ईरान युद्ध पर भी रखी अपनी राय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को जी-20 विदेश मंत्रियों की दो दिन की बैठक में शामिल होने के लिए अटलांटा में पहुंचे हैं। इस बैठक में उन्होंने होर्मुज में भारत पर हुए अटैक को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसको लेकर अब जमकर लताड़ भी लगाई है। इस अहम बैठक की कुछ बातें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ शेयर भी की है। इसके अलावा उन्होंने ईरान युद्ध पर भी बात की है।

विदेश मंत्री बोले सोची समझी राजनीति है

विदेश मंत्री ने कहा कि – ‘दुनिया आज ऊर्जा उत्पादन की कमी से नहीं बल्कि अनिश्चितता, आपूर्ति में व्यवधान, अत्यधिक लागत और एनर्जी तक पहुंच की चुनौतियों से पैदा हुए संकट का सामना कर रही है’। उन्होंने ऊर्जा व्यापार और बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर किए जा रहे हमलों की कीमतों को अपने नियंत्रण में रखने की सोची-समझी रणनीति करार दिया है।


शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक टिप्पणी शेयर करते हुए कहा कि – ‘ऊर्जा व्यापार और एनर्जी बुनियादी ढांचे पर जानबूझकर किए जाने वाले हमले ऊर्जा कीमतों को बंधक बनाने की एक सुनियोजित रणनीति है।’

ऊर्जा बाजार पर हो रहा असर

विदेश मंत्री ने कहा कि – ‘बाधाओं, प्रतिबंधों और रणनीतिक रुप से जरुरी समुद्री मार्गों में रुकावटों के कारण ऊर्जा बाजार लगातार प्रभावित हो रहे हैं। ऐसी स्थितियां अब ज्यादा बार सामने आ रही हैं। इसके अलावा जटिलता और प्रभाव का दायरा भी बढ़ रहा है। उन्होंने कम आय वाले देशों की स्थिति पर खास चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि इन देशों की मुश्किलों और उनकी जरुरतों को पूरा महत्व नहीं दिया जा रहा है’।

कीमतों पर होगा असर

विदेश मंत्री का कहना है कि नागरिक जहाजों और नाविकों पर हुए हमलों का सबसे ज्यादा असर खामियाजा ग्लोबल साउथ देशों को भुगतना पड़ेगा। इससे ईंधन, खाद्य पदार्थों और उर्वरकों की उपलब्धता प्रभावित होने के साथ उनकी कीमतों पर भी असर पड़ेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर...

Punjab News: कत्ल केस में बेटी का किया अंतिम संस्कार, आरोपी पिता फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव धूत कलां में पिता...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और मानवाधिकार आयोग की टीम ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिसकर्मी की गाड़ी मौजूदा सरपंच के...