Hocky Champion Trophy 2026
Himachalखाई में गाड़ी गिरने से मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौत, एक...

खाई में गाड़ी गिरने से मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे सहित 5 लोगों की जान चली गई। वाहन सड़क से गहरी खाई में जा गिरा। शिमला जिले की टिक्कर तहसील के दरोटी गांव के पास यह हादसा हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में मां-बेटे सहित तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही दुर्घटना में पांच लोगों की जान जाने से दरोटी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा हुआ है। हादसे में दरोटी गांव निवासी कुशल पुत्र प्रमोद और उसकी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद की मौत हो गई। इनके अलावा तीन नेपाली नागरिकों ने भी दुर्घटना में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान निर्मला पत्नी पवन, मीना पत्नी प्रेम और रोशनी पुत्री प्रेम के रूप में हुई है।

हादसे में घायल एक नेपाली मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शिमला रेफर किया गया है। दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों मां-बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

तहसीलदार टिक्कर प्रियंजली और नायब तहसीलदार मेहर सिंह फिष्टा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पांच लोगों के परिजनों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के रूप में 15-15 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर...

Punjab News: कत्ल केस में बेटी का किया अंतिम संस्कार, आरोपी पिता फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव धूत कलां में पिता...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और मानवाधिकार आयोग की टीम ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिसकर्मी की गाड़ी मौजूदा सरपंच के...