Hocky Champion Trophy 2026
Nationalसाध्वी राजनाथ पर सेवक ने किया जानलेवा हमला, 7 लाख कैश, कार...

साध्वी राजनाथ पर सेवक ने किया जानलेवा हमला, 7 लाख कैश, कार और गहने लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नरवानाः नरवाना के गांव भाणा ब्राह्मणन में खेतों में बने डेरे में नाथ संप्रदाय की साध्वी राजनाथ पर उनके ही सेवक राहुल ने हमला कर दिया। आरोपी साध्वी को खून से लथपथ हालत में छोड़कर डेरे से करीब 7 लाख रुपए कैश, ब्रेजा कार, गहने और चांदी के बर्तन लेकर फरार हो गया। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है।

घटना के वक्त साध्वी राजनाथ डेरे में अकेली थीं। महंत और सेवादार किसी काम से बाहर गए हुए थे। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री डेरे में पहुंचे तो साध्वी खून से लथपथ मिलीं। उन्हें पहले नरवाना के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी राहुल करीब एक सप्ताह पहले ही डेरे में सेवा के लिए आया था। इससे पहले भी वह करीब 2 महीने तक यहां सेवादार रह चुका था।

साध्वी कंचन नाथ की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साध्वी राजनाथ के शरीर पर मिले निशानों के आधार पर डॉक्टरों ने किसी ठोस चीज से हमला किए जाने की आशंका जताई है। उनके सिर और माथे से लगातार खून बह रहा था। चेहरे पर कटे-फटे घाव और अंदरूनी चोटें हैं।

डॉक्टरों ने हड्डी टूटने की आशंका को देखते सर्जन और नाक-कान-गला विशेषज्ञ से सलाह लेने तथा नॉन-कॉन्ट्रास्ट कंप्यूटेड टोमोग्राफी (NCCT) सिटी स्कैन करवाने की सलाह दी है। साध्वी राजनाथ का डेरा गांव भाणा ब्राह्मणन के खेतों में बना हुआ है, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे साध्वी डेरे में अकेली थीं। इसी दौरान राहुल ने उन पर हमला कर दिया। निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री गोविंदा डेरे में पहुंचे तो साध्वी खून से लथपथ पड़ी मिलीं।

इसकी सूचना साध्वी कंचन नाथ को दी गई। आजाद नगर नरवाना निवासी चरणदास घायल साध्वी को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। योगी कंचन नाथ ने सदर थाना नरवाना में दी शिकायत में बताया कि वह भाणा ब्राह्मणन के खेतों में बने 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और कंचन नाथ गौशाला में महंत योगी राजनाथ के साथ रहती हैं। डेरे में उनके अलावा योगी आजाद नाथ, योगिराज नाथ, सेवादार बलराज और सेवादार राहुल भी रहते थे।

गांव भाणा ब्राह्मणन में 108 शिवलिंग नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और कंचन नाथ गौशाला है। डेरे के लिए गांव के एक व्यक्ति ने करीब एक बीघा जमीन दान में दी थी। करीब 5 साल पहले यहां मंदिर और डेरे की नींव रखी गई थी। महंत राजनाथ के डेरे में उनकी उत्तराधिकारी कंचन नाथ सहित करीब 17 शिष्य हैं।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि साध्वी कंचन नाथ की शिकायत पर राहुल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायत में करीब 7 लाख रुपए कैश, गाड़ी, गहने और चांदी के बर्तन ले जाने की बात कही गई है। आरोपी मध्यप्रदेश के उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर...

Punjab News: कत्ल केस में बेटी का किया अंतिम संस्कार, आरोपी पिता फरार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव धूत कलां में पिता...

Punjab News: सिर्फ इतने बजे तक चला सकेंगे पटाखे, आदेश जारी

मोगा: जिले में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मैजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों...

Punjab News: अवैध माइनिंग पर प्रशासन का एक्शन, 4 गिरफ्तार, JCB मशीन और 2 टिप्पर जब्त, देखें वीडियो

पठानकोटः जिले में पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौशहरा...

स्कूल में KG के मासूम से मारपीट मामले में मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) और मानवाधिकार आयोग की टीम ने पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित संस्कृति...

Punjab News: पुलिसकर्मी और सरपंच परिवार हुआ हंगामा, चली गोलियां, बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव सतौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिसकर्मी की गाड़ी मौजूदा सरपंच के...