Hocky Champion Trophy 2026
FazilkaPunjab News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बैड पर पड़ा मिला...

Punjab News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बैड पर पड़ा मिला शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्का: गांव घटियांवाली जट्टां से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां महज 17 साल के एक नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 10वीं पास अभिजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। अभिजोत जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। तलाश करते-करते जब वे गांव के ही एक अन्य घर में पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए, अभिजोत का शव बिस्तर पर बेसुध पड़ा मिला।

करीब सवा साल पहले अभिजोत के पिता हरजिंदर सिंह की भी नशे के कारण जान चली गई थी, जिनका शव नहर के किनारे मिला था। अब पिता के बाद 17 साल के इकलौते बेटे की मौत से परिवार का चिराग बुझ चुका है। घर में अब सिर्फ बेबस दादी और मां ही बची हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि जिस घर से अभिजोत का शव बरामद हुआ, वहां खुलेआम नशा बेचा जाता है। ग्रामीणों ने मौके पर नशे के इस्तेमाल में आने वाले लाइटर और अन्य आपत्तिजनक सामान भी कैमरे के सामने दिखाए। गांव वालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। महज एक हफ्ते पहले भी गांव में एक और नौजवान नशे की भेंट चढ़ चुका है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र पर CBI की छापेमारी

अबोहर: मानसा के बहुचर्चित झोटा हत्याकांड मामले में केंद्रीय...

Punjab News: हॉटस्पॉट इलाके में चलाया CASO ऑपरेशन, 13 शकी व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस...

Punjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी, 1 तारीख से 3 रुपए बढ़ोतरी, देखें वीडियो

लुधियानाः त्योहारी सीजन के बीच लुधियाना वासियों के लिए...

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र पर CBI की छापेमारी

अबोहर: मानसा के बहुचर्चित झोटा हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने अबोहर के सीतो रोड...

पत्नी ने जिम-ट्रेनर संग मिलकर पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार, देखें वीडियो

4 साल पहले हुई थी शादी, 8 माह पहले जिम ट्रेनर से बने संबंध गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के...

Punjab News: हॉटस्पॉट इलाके में चलाया CASO ऑपरेशन, 13 शकी व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत कासो ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें...

‘2047 तक बनेगा विकसित भारत’, UN की रिपोर्ट को लेकर Abhijeet Dipke ने सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र की...