AdvertisementPunjab Government
FazilkaPunjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: DSP Office के बाहर Firing मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः जलालाबाद के स्थानीय डीएसपी कार्यालय के बाहर मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फायरिंग किए जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं पुलिस अधिकारी लवप्रीत सिंह गिल ने बताया कि थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस को सूचना मिली थी कि बत्तीवाला चौक की तरफ से 3-4 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ संदिग्ध युवक डीएसपी कार्यालय की ओर जा रहे हैं।

कार्यालय के बाहर पहुंचने के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को काबू कर लिया। उनकी पहचान सोना सिंह और सोनू निवासी अमीर खास के रूप में हुई है। मामले में आकाश पुत्र परमजीत का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने पकड़े गए संदिग्धों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद की है। वहीं, कुछ अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए।

उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर विभिन्न टीमों को तैनात किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में अभी तक एक फायर होने की सूचना मिली है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोली बरामद पिस्तौल से चली थी या दूसरी पार्टी की ओर से फायर किया गया था। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और घटना की फॉरेंसिक जांच भी करवाई जाएगी। पुलिस घटना के कारणों और फरार आरोपियों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़...

CM Saini ने गुरुग्राम में विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मिली शिकायतों के Feedback पर लिया बड़ा एक्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में नागरिकों द्वारा विभिन्न माध्यमों से दर्ज कराई गई शिकायतों...

जानवरों के चारे और बुर्जी-बिटोरा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

मथुराः जिले के लतीपुर गांव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। देखते ही देखते आग की...

तहसील स्तर पर राजस्व रिकॉर्ड की गलतियों को ठीक करने के लिए शुरु हुआ Online Module

चंडीगढ़: हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश की...

Goldy Brar के नाम पर धमकी देकर मांगे एक करोड़, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः गोल्डी बराड़ के नाम पर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की...