LudhianaPunjab News: बाइक सवार आरोपियों ने फैक्टरी मालिक को लूटा, पीड़ित ने...

Punjab News: बाइक सवार आरोपियों ने फैक्टरी मालिक को लूटा, पीड़ित ने बदमाशों के साथ की हाथापाई, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी 2 फोन लेकर फरार, आरोप- पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची

लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल में आते नूरवाला रोड इलाके में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक चना-मूंगफली पैकिंग फैक्टरी के मालिक पर स्प्लेंडर सवार 3 बदमाशों ने हमला कर दिया और उनके दो महंगे मोबाइल फोन छीन लिए। गनीमत रही कि पीड़ित का कैश बच गया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

54 वर्षीय पीड़ित संजीव कुमार ने बताया कि नूरवाला रोड काकोवाल में उनका चना-मूंगफली पैकिंग का कारोबार है। सोमवार सुबह फैक्ट्री में माल आया था, जिसे वह अपनी क्रेटा कार से उतरवाने के लिए गए थे। जैसे ही वह कार पार्क कर फैक्टरी के अंदर दाखिल होने लगे तभी उन्होंने देखा कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और मारपीट करने लगे संजीव कुमार के मुताबिक लूट और मारपीट कर रहे बदमाशों में से एक युवक गाना गुनगुना रहा था।

संजीव कुमार ने खुद को बचाने की कोशिश करते चाय वाली बोलत से उन पर हमला किया और हाथापाई के बीच उनका एक आईफोन 17 और एक सैमसंग का एंड्रॉयड फोन छीन लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश अपनी स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। हालाकि संजीव ने भी उसने साथ हाथापाई की और पीछे भगा लेकिन चोर वहां से भागने में कामयाब रहे। गनीमत यह रही कि इस छीना झपटी में संजीव कुमार के पास मौजूद कैश बच गया।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित संजीव कुमार ने थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को इसकी शिकायत दी। लेकिन 19 तारीक की लूट होने के बाबजूद अभी तक पुलिस मौका नहीं देखने आई और न है कोई कारवाही की। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Iran के साथ Donald Trump का क्या होगा अगला कदम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव...

Jalandhar News: वार्ड-84 में सूखे पेड़ को लगी आग, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जालंधरः वार्ड-84 में देर रात एक सूखे पेड़ को...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बिहारी कॉलोनी के पास एक...

Iran के साथ Donald Trump का क्या होगा अगला कदम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव एक बार फिर से बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति...

Jalandhar News: वार्ड-84 में सूखे पेड़ को लगी आग, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जालंधरः वार्ड-84 में देर रात एक सूखे पेड़ को आग लग जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान...

Punjab News: बॉयफ्रेंड ने धर्म छुपा की शादी, पहली रात पूल में डुबो करवाया धर्म परिवर्तन, देखें वीडियो

छाती पर दूसरी गर्लफ्रेंड का टैटू, पिता बेटी को लेने पहुंचे तो उन पर भी किया हमला, केस दर्ज लुधियानाः...

PM Modi ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर, मन की बात के 139वें एपिसोड में कही ये बातें

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने मन की बात का 139वां एपिसोड होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने देश विदेश के...