Nationalगांजा और हाइड्रोपोनिक वीड सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैंकाक से आईं दो भारतीय महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों के पास से कुल 7.9 किलोग्राम से अधिक गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया। दोनों महिलाएं अलग-अलग उड़ानों से दिल्ली पहुंची थीं। कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 2,996 ग्राम गांजा बरामद पहले मामले में एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 2333 से बैंकाक से दिल्ली पहुंची महिला यात्री को टर्मिनल-3 पर ग्रीन चैनल पार करते समय संदेह के आधार पर रोका गया।

उसके सामान की एक्स-रे जांच और तलाशी के दौरान दो पालीथीन पैकेट मिले। इनमें 2,996 ग्राम संदिग्ध गांजा बरामद हुआ। 4,918.5 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद दूसरे मामले में 18 अक्टूबर को थाई एयरवेज की उड़ान संख्या टीजी 315 से बैंकाक से दिल्ली पहुंची एक अन्य भारतीय महिला यात्री को ग्रीन चैनल पर रोका गया। उसके बेज रंग के ट्राली बैग की एक्स-रे जांच और तलाशी लेने पर पांच पालीथीन पैकेट मिले। इनमें कुल 4,918.5 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई। इस मामले में महिला को 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। कस्टम्स विभाग दोनों मामलों की जांच कर रहा है। अधिकारियों का पता लगाने का प्रयास है कि बरामद मादक पदार्थ भारत में किसे पहुंचाया जाना था और क्या दोनों महिलाएं किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई थीं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम...

Punjab News: हाथ काटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की नई CCTV आई सामने, 2 गिरफ्तार

लुधियानाः शनिवार को सरेआम हुई वारदात ने पूरे शहर...

Punjab News: बाइक सवार आरोपियों ने फैक्टरी मालिक को लूटा, पीड़ित ने बदमाशों के साथ की हाथापाई, देखें CCTV

आरोपी 2 फोन लेकर फरार, आरोप- पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची लुधियानाः थाना बस्ती जोधेवाल में...

Delivery Boy ही बना चोर , लाखों का सामान बरामद

भावनगर। गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले एक...

Jalandhar News: हौसले बुलंद: देर रात मेडिकल स्टोर से नकदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV

जालंधरः बस्ती शेख इलाके में घास मंडी चौक के पास स्थित सुखीजा मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात सामने...

Punjab News: हाथ काटकर हत्या करने के मामले में आरोपियों की नई CCTV आई सामने, 2 गिरफ्तार

लुधियानाः शनिवार को सरेआम हुई वारदात ने पूरे शहर को दहला कर रख दिया है। डाबा थाना इलाके की...