Nationalसरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी

सरकारी राइफल के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाना पड़ा भारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिवहर। बिहार में शिवहर के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर सरकारी राइफल के साथ मनोरंजन आधारित गाने पर रील बनाकर निजी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा के मामले में जांच के बाद महिला सिपाही प्रियंका कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, शिवहर जिले में कार्यरत महिला सिपाही/503 प्रियंका कुमारी ने अपनी बहन के साथ सरकारी राइफल लेकर मनोरंजन आधारित गाने पर रील बनाई थी।

इसका वीडियो निजी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी शैलेन्द्र सिंह ने जांच के निर्देश दिए। जांच में महिला सिपाही के विरुद्ध लगाए गए आरोप सही पाए गए। पुलिस की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि पुलिस महानिदेशक, बिहार और बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की ओर से कर्तव्यस्थल पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा, किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा निजी सोशल मीडिया पर सरकारी संपत्ति का प्रदर्शन करना प्रतिबंधित है। एसपी शैलेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग...

सड़क हादसा: ट्राले की चपेट में आने से युवती की मौत, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः न्यू चंडीगढ़ के ओमैक्स चौक पर एक बार...

Punjab News: फूड सेफ्टी विभाग की देसी घी फैक्टरी पर दबिश, 675 किलो एक्सपायर घी जब्त, देखें वीडियो

लुधियानाः हेल्थ डिपार्टमेंट का फूड सेफ्टी विंग लोगों को...

Punjab News: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित अमृतसर एयरपोर्ट फूलों से सजाया, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फूलों से सजाया...

गांजा और हाइड्रोपोनिक वीड सहित 2 महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

सड़क हादसा: ट्राले की चपेट में आने से युवती की मौत, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः न्यू चंडीगढ़ के ओमैक्स चौक पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक ट्राले...

लुटेरों और पुलिस के बीच मुठभेड़: दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, देखें वीडियो

2 अवैध पिस्टल और बाइक बरामद, हाथापाई में पुलिसकर्मी भी घायल पंचकूलाः पंचकूला में अपराधियों पर शिकंजा कसने और लूट,...