InternationalIran के साथ Donald Trump का क्या होगा अगला कदम? अमेरिकी राष्ट्रपति...

Iran के साथ Donald Trump का क्या होगा अगला कदम? अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया Hint

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव एक बार फिर से बढ़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की धमकी देने के अगले दिन रविवार तक हमले करने की बात कह दी है। एक ओर ट्रंप यहां हमले की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर ईरान के साथ शांति समझौते की संभावनाओं को भी उन्होंने खुला रखा है। ईरान के विरोध के बाद भी ट्रंप का दावा है कि उसके साथ पहले से बेहतर शांति समझौता हो सकता है। उन्होंने इसको ब्यूटीफुल डील का नाम दिया है।

अभी साफ नहीं किया अंतिम फैसला

शनिवार को अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के लिए अपना वोट डालने के बाद ट्रंप ने फ्लोरिडा में मीडिया से बात की। उन्होंने ईरान पपर सैन्य कार्रवाई और समझौते की संभावनाओं पर अपना बयान साफ किया हालांकि ट्रंप ने अभी यह नहीं बताया कि वो अंतिम फैसला क्या लेंगे।

ईरान पर हमले को लेकर ट्रंप ने यह कहा कि – ‘शायद कल ऐसी संभावना है कि मैं ऐसा करुं यह भी मुमकिन है कि हमारे बीच एक अच्छा बड़ा और अच्छा समझौता हो जाए। शुक्रवार को फ्लोरिडा में मध्यावधि चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरु कर सकता है। ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि अमेरिका और इजरायल अपना सैन्य अभियान फिर से शुरु कर पाएंगे। ईरान के द्वारा खाड़ी में समुद्र के नीचे बिछी हुई संचार केबलों को निशाना बनाने की बात भी सामने आई है’।

ट्रंप ने की अमेरिका सेना की तारीफ

ट्रंप ने यह कहा कि हम एक और छोटा एपिक फ्यूरी कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में तेहरान के खिलाफ आठ महीने तक चले संघर्ष में अमेरिकी सेना की भूमिका की भी जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने अमेरिकी सेना द्वारा की गई कार्रवाई को शानदार बताया। उनका यह कहना है कि अमेरिकी सेना और नौसेना ने अच्छा काम किया है। ईरान पर तंज कसते हुए ट्रंप ने यह कहा कि उनके पास सिर्फ रिकॉर्ड महंगाई बची हुई है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते की संभावनाओं के बीच ईरान के इरादों पर भी सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना तो चाहता है परंतु क्या उस पर वो कायम रहेगा?

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कांग्रेस के पूर्व MLA आवला अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने थमाया पार्टी का दामन

जलालाबादः पंजाब असेंबली इलेक्शन को लेकर राज्य का पॉलिटिकल...

नाबालिग सिख लड़की ने अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग सिख लड़की के इस्लाम...

Jalandhar News: वार्ड-84 में सूखे पेड़ को लगी आग, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जालंधरः वार्ड-84 में देर रात एक सूखे पेड़ को...

कांग्रेस के पूर्व MLA आवला अकाली दल में शामिल, सुखबीर बादल ने थमाया पार्टी का दामन

जलालाबादः पंजाब असेंबली इलेक्शन को लेकर राज्य का पॉलिटिकल पारा अपने पीक पर है। ऐसी चर्चा है कि फरवरी...

नाबालिग सिख लड़की ने अपनी इच्छा से अपनाया इस्लाम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक नाबालिग सिख लड़की के इस्लाम अपनाने का मामला सामने आया है। एक वायरल वीडियो में...

Jalandhar News: वार्ड-84 में सूखे पेड़ को लगी आग, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

जालंधरः वार्ड-84 में देर रात एक सूखे पेड़ को आग लग जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान...

Punjab News: बॉयफ्रेंड ने धर्म छुपा की शादी, पहली रात पूल में डुबो करवाया धर्म परिवर्तन, देखें वीडियो

छाती पर दूसरी गर्लफ्रेंड का टैटू, पिता बेटी को लेने पहुंचे तो उन पर भी किया हमला, केस दर्ज लुधियानाः...