LudhianaPunjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव, देखें...

Punjab News: पेट्रोल पंप के बाथरूम में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ताजपुर रोड पर बिहारी कॉलोनी के पास एक पेट्रोल पंप पर सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालात में पंप के बाथरूम में मिली।

मामले की जानकारी देते पेट्रोल पंप के मालिक जसवीर सिंह ने बताया कि बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति बाथरूम में गया था। रात में जब दरवाजा खटखटाया गया तो भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आज सुबह जब पंप के कर्मचारियों ने बाथरूम इस्तेमाल करने के लिए दरवाजा खटखटाया तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।

पंप मालिक के मुताबिक बाथरूम के अंदर से एक लाइटर और कुछ सिरिंज भी मिली हैं। शक है कि वह व्यक्ति बाथरूम में नशा ले रहा था और ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि ताजपुर रोड पर स्थित बिहारी कॉलोनी अक्सर नशे की तस्करी और नशेड़ियों की गतिविधियों के लिए चर्चा में रहती है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

भारत में जल्द लागू होंगे Sim Binding के नए नियम, Whatsapp Users पर पड़ेगा असर

टेक्नोलॉजी: भारत में मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग...

पेशी के दौरान बंदी पुलिस कस्टडी से फरार, 8 पुलिसकर्मी निलंबित

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला कारागार से अदालत...

Punjab News: बॉयफ्रेंड ने धर्म छुपा की शादी, पहली रात पूल में डुबो करवाया धर्म परिवर्तन, देखें वीडियो

छाती पर दूसरी गर्लफ्रेंड का टैटू, पिता बेटी को लेने पहुंचे तो उन पर भी किया हमला, केस दर्ज लुधियानाः...

PM Modi ने वोकल फॉर लोकल पर दिया जोर, मन की बात के 139वें एपिसोड में कही ये बातें

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने मन की बात का 139वां एपिसोड होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने देश विदेश के...

भारत में जल्द लागू होंगे Sim Binding के नए नियम, Whatsapp Users पर पड़ेगा असर

टेक्नोलॉजी: भारत में मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम को लागू करने के लिए 31 दिसंबर की समय...

Punjab News: लक्ष्मी बिकर पूजा भंडार का फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कटा चालान, दुकान में मिली गंदगी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः लोगों की सेहत की सुरक्षा पक्का करने के मकसद से फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने नमक मंडी में सरप्राइज...