मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में सीबीआई ने जांच में तेजी लाई है। सीबीआई ने बीते दिनों नई एफआईआर दर्ज कर मामले में नई धाराएं जोड़ी है। वहीं आज सीबीआई की टीमें आज सुबह मानसा मेडिकल हॉल में पहुंची, जहां उन्होंने चेकिंग की। अधिकारियों ने मामले में अभी तक कोई ब्यान नहीं दिया है। फिलहाल टीमें मेडिकल हॉल में जांच कर रही है।
आपको बता दें परविंदर सिंह झोटा की हत्या मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कर दी थी, जिसके बाद पंजाब बंद कर उग्र प्रदर्शन हुआ था। वहीं परिवार ने झोटा की हत्या मामले में अभी तक संस्कार नहीं किया है। निहंग सिंह जत्थेबंदियों ने मोर्चरी हाउस के बाहर धरना लगाया हुआ है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी को सख्त सजा नहीं सुनाई जाती तब तक संस्कार नहीं करेंगे। वहीं पिछले दिनों मामले में गृह मंत्री अमित शाह भी परविंदर सिंह के पिता के साथ मिलकर गए थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि परिवार को इंसाफ जरूर मिलेगा। सीबीआई ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।