JalandharJalandhar News: शोभा यात्रा में हुआ विवाद, पहले नौजवान ने लहराई पिस्टल,...

Jalandhar News: शोभा यात्रा में हुआ विवाद, पहले नौजवान ने लहराई पिस्टल, फिर घर पर किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: वेस्ट हलके बस्ती गुजा में शोभा यात्रा में 2 पक्षों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित अरुण कुमार ने आरोप लगाए है कि अंकुश सहोता किशनपुरा से उन पर हमला करने के लिए आया था। जिसके बाद घर पर भी दोषी द्वारा हमला किया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इस दौरान एक दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि भाई ने नशे को लेकर उसे रोका था और उसके भाई पर हमला किया था। पीड़ित के अनुसार अंकुश को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार भी किया था। जिसके बाद देर रात दोबारा से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पीड़ित ने कहा कि इसी आड़ में वह दोबारा से शोभा यात्रा में दूसरे पक्ष द्वारा हमला किया गया और उसके बाद वह थान में शिकायत देने के लिए गए।

वहीं पुलिस कर्मी उसके साथ मामले की जांच करने गए। इस दौरान घर से फोन आया कि दोषी 20 से 25 नौजवानों द्वारा घर में घुस गया और उनके घर में भाई पर हमला कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित ने कहाकि दोषी को खुद काबू करके पुलिस के हवाले किया गया। अरुण कुमार ने कहा कि मौके पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी अटवाल और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और हथियार जब्त करने की मांग की है। अरुण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भगवान वाल्मीकि जयंती के चलते शोभा यात्रा निकाली जा रही थी।

सब अच्छे से चल रहा था। इसी दौरान अंकुश शोता ने पिस्टल लहरानी शुरू कर दी। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकियां देने लगा। जिसके बाद दोषी ने घर में मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की की और तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी अंकुश सहोता नशा करने का आदी है। उसके खिलाफ पहले भी कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। 2 साल पहले भी उसने अरुण कुमार के भाई विशाल पर हमला किया था। पीड़ितों ने प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि आरोपी के पास मौजूद गैर-कानूनी हथियार को जब्त किया जाए। जब पुलिस से इस मामले में बात करने की कोशिश की गई, तो पुलिस ने बात नहीं की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की छापेमारी, 50 काबू, 18 मामले दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...