Internationalलॉरेंस का दुश्मन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द भारत लाने...

लॉरेंस का दुश्मन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द भारत लाने की तैयारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़ों में से एक हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका एक साथी अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) की हिरासत में हैं। जिसकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

अमेरिकी सरकार के ऑनलाइन बंदी लोकेटर की शुक्रवार रात की जांच में दो भारतीय मूल के लोग हिमांशु सिगरोहा और नीरज कौशिक नेवादा के हेंडरसन में 18 ईस्ट बेसिक रोड स्थित हेंडरसन डिटेंशन सेंटर में आईसीई की हिरासत में दिखे। यह सेंटर लास वेगास के बाहर है। उनके मामलों को लास वेगास में आईसीई के एनफोर्समेंट एंड रिमूवल ऑपरेशंस (ईआरओ) कार्यालय द्वारा संभाला जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक ये दोनों लोग भाऊ और उसका साथी नीरज फरीदपुरिया ही हैं। आईसीई की लिस्टिंग से साफ है कि यह मामला इमिग्रेशन हिरासत का है। दोनों में से किसी के खिलाफ अमेरिका में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है और न ही आईसीई या एफबीआई ने गिरफ्तारी को लेकर कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है।

भाऊ का असली नाम हिमांशु रिटोलिया है और वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है। उसके खिलाफ अगस्त 2023 से इंटरपोल का रेड नोटिस जारी है और वह भारत में 18 मामलों में वांटेड है। इन मामलों में हत्या, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, धमकी और जालसाजी शामिल है।

भाऊ को लास वेगास में ट्रैक कर 22 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। भारत उसकी निर्वासन प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश कर रहा है और अधिकारियों की एक टीम अमेरिका जा सकती है। उसका साथी फरीदपुरिया को एंकल मॉनिटर हटाने के बाद पकड़ा गया। उसे इस साल की शुरुआत में हिरासत में लिया गया था और जमानत पर रिहा किया गया था।

भाऊ गैंग का उत्तर भारत में कई हाई-प्रोफाइल अपराधों से संबंध रहा है। गैंग ने अगस्त 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले पर भारतीय जांच एजेंसियों की पैनी नजर रहेगी, जो वांटेड गैंगस्टरों को वापस लाने के लिए अब औपचारिक प्रत्यर्पण के बजाय अमेरिकी इमिग्रेशन प्रक्रिया का सहारा ले रही हैं।

इसका सबसे ताजा उदाहरण अनमोल बिश्नोई का है, जिसे 2024 में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था और 19 नवंबर 2025 को भारत निर्वासित किया गया था। नई दिल्ली पहुंचने पर उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार कर लिया था।

भाऊ और फरीदपुरिया का भी यही रास्ता होगा या नहीं, यह उनके इमिग्रेशन मामलों के नतीजे पर निर्भर करेगा, जिसमें अमेरिकी इमिग्रेशन जज के सामने शरण या अन्य राहत के लिए उनका कोई दावा भी शामिल है। हेंडरसन डिटेंशन सेंटर शहर द्वारा संचालित एक सुविधा है जो संघीय एजेंसी के साथ एक समझौते के तहत आसीई के बंदियों को रखती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, Kieron Pollard को दी अहम जिम्मेदारी

मुबंईः आईपीएल का खिताब पांच बार जीतने वाली मुंबई...

झोटा हत्याकांडः मानसा मेडिकल हॉल में CBI की दबिश, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में सीबीआई...

1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर गुरुवार...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी...

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, Kieron Pollard को दी अहम जिम्मेदारी

मुबंईः आईपीएल का खिताब पांच बार जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव किया है।...

झोटा हत्याकांडः मानसा मेडिकल हॉल में CBI की दबिश, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में सीबीआई ने जांच में तेजी लाई है। सीबीआई ने बीते दिनों...

1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त, 2 गिरफ्तार

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (RGIA) पर गुरुवार को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने कुआलालंपुर जा रहे...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा बेरहमी से पिटाई करके घायल कर दिया गया। हैरानी की...