सिद्धू के पिता ने अमित शाह द्वारा कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
मानसाः केंद्रिय गृह मंत्री आज पंजाब दौरे पर है। अमित शाह ने पहले गुरदासपुर और संगरूर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। जिसके बाद वह मानसा में परविंदर सिंह झोटा के मर्डर केस को लेकर परिवार के साथ मुलाकात की। इस दौरान अमित शाह ने झोटा के परिवार से बंद कमरे में बातचीत की। बताया जा रहा है कि अमित शाह ने सीबीआई को जांच के आदेश दे दिए है। ऐसे में जल्द सीबीआई की टीम शंभू बॉर्डर के जरिए जांच के लिए मानसा पहुंचेगी और परिवार के साथ मुलाकात करके मामले की जांच करेंगी। अमित शाह ने परिवार को बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक सीबीआई की टीम परविंदर सिंह झोटा के घर पहुंच कर जांच शुरू करेगी और 120 दिनों में इस केस को हल कर दिया जाएगा। परिवार के साथ अमित शाह ने 20 मिनट तक बातचीत की।
उधर, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या के बाद उन्हें राजनीति में आने का ऑफर दिया गया था, लेकिन पिता की आत्मा ने इसकी इजाजत नहीं दी। बलकौर सिंह ने आरोप कहा कि उन्होंने भी अमित शाह से मुलाकात की थी। बलकौर ने कहा कि हो सकता है कि चुनावों के नजदीक आने से वह कुछ राहत झोटे के परिवार को दें दें, लेकिन उन्हें उम्मीद कम ही लग रही है। बलकौर ने बताया कि वह इसलिए कह रहे है क्योंकि सब कुछ गृह के नाक के नीचे होती है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि गृह मंत्री की नाक के नीचे बैठकर साबरमती जेल में बदमाश देश विदेश में सिस्टम चला रहा है। ऐसे में जब वह चीजे नहीं रूक रही जहां से नौजवानों के मौत के वारंट जारी हो रहे है तो उनसे कैसे उम्मीद लगाई जा सकती है। बलकौर ने कहा कि उनसे क्या उम्मीद लगाई जा सकती है कि एक झोटे की मौत के बाद दूसरे झोटे का वह इंसाफ देकर चले जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल में क्यों सुरक्षित रखा जा रहा है और उसे अदालत में पेश क्यों नहीं किया जाता।
