AdvertisementPunjab Government
PatialaPunjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2...

Punjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोबाइल से 90 वीडियो बरामद, आरोप मांगे 20 हजार

पटियालाः जिले में सुनसान सड़कों पर कार में बैठे अलग-अलग कपल्स की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे वसूलने का आरोप सामने आया है। मामले में पसियाना पुलिस ने सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) में तैनात दो थानेदारों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और थानेदार करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। तीसरे आरोपी थानेदार बलिहार सिंह को भी मामले में नामजद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर सुनसान सड़कों पर कार में बैठे अलग-अलग कपल्स को रोककर डराने-धमकाने, उनकी वीडियो बनाने और कथित तौर पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के मोबाइल फोन से करीब 90 वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि कितने कपल्स को निशाना बनाया गया और क्या इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव शेर माजरा पुल के पास आरोपियों ने कार में बैठे एक कपल को रोक लिया। आरोप है कि उनकी वीडियो बनाकर 20 हजार रुपये मांगे गए। बाद में पांच हजार रुपये में सौदा तय हुआ। इसी दौरान कार सवार युवक ने पटियाला पुलिस में तैनात अपने एक परिचित थानेदार को फोन कर मदद मांगी।

सूचना मिलने पर थानेदार ने संबंधित थाना और चौकी से जानकारी जुटाई कि मौके पर पुलिस का कोई नाका लगा है या नहीं। वहां नाका नहीं होने की पुष्टि के बाद वह खुद मौके पर पहुंच गया। उसने आरोपियों को घेरकर पसियाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने गुरप्रीत सिंह और थानेदार करनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह के मोबाइल फोन की जांच के दौरान करीब 90 वीडियो मिली हैं। पुलिस इन वीडियो के आधार पर जांच कर रही है कि आरोपियों ने कितने अलग-अलग कपल्स को कथित तौर पर ब्लैकमेल किया और क्या उनसे पैसे भी वसूले गए। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, एसएसएफ में तैनात दोनों थानेदारों की ड्यूटी बस स्टैंड पसियाना से बस स्टैंड गज्जू माजरा तक सड़क हादसों में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने की थी। आरोप है कि इसी दौरान वे अपने साथी के साथ कथित वसूली की गतिविधियों में शामिल थे।

थाना पसियाना के प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि दो थानेदारों समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनसे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत...

Punjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के...

Punjab News: MLA दिलजीत ग्रेवाल को लगा झटका, विधानसभा से सदस्यता रद्द

लुधियानाः जिले में पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल उर्फ 'भोला' को विधानसभा से बड़ा झटका लगाहै।...

Punjab News: पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे की मौत पर दोस्त ने किया खुलासा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में सेमेट्री रोड स्थित मशहूर पंडित कुलचे छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा की गोली मारकर हत्या...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी।...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस...