पटियाला: पंजाब में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गतिविधियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। पटियाला स्थित पार्क अस्पताल में ED की टीमें पहुंचीं। मिली जानकारी के मुताबिक टीमें हरियाणा नंबर की गाड़ियों में अस्पताल पहुंची थीं।
पंजाब में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर ED की कार्रवाई लगातार चर्चा में है। इससे पहले भी पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारियों और ऑनलाइन कारोबार से जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है।
फिलहाल पार्क अस्पताल में पहुंची ED की टीमों के कार्रवाई के कारणों और जांच के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
