AdvertisementPunjab Government
NationalDiljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जिससे प्रशंसकों एक बड़ा झटका लगा है। कार्यक्रम और टिकट से जुड़ी अन्य जानकारियों का अभी इंतजार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दक्षिण जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) कार्यालय की ओर से टिकट प्लेटफॉर्म ‘बुकमायशो’ (BookMyShow) को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि दिलजीत के ‘ऑरा इंडिया टूर’ (Aura India Tour) के दिल्ली चरण के आयोजन के अनुरोध की समीक्षा की गई, लेकिन इसे मंजूरी नहीं दी जा सकी। पत्र में “खतरे से जुड़ी कुछ खास सूचनाओं” का जिक्र किया गया है।

इसके अलावा, त्योहारों के इस मौसम में पुलिस की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों के साथ-साथ कुछ अन्य चिंताओं का भी उल्लेख किया गया है। दिलजीत की टीम अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 30 अक्टूबर के इस कॉन्सर्ट का प्रचार कर रही थी। दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा टूर’ (Aura Tour) के भारत चरण की घोषणा की थी, जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से होनी थी। यूरोप और उत्तरी अमेरिका में कॉन्सर्ट करने के बाद, अब यह टूर 7 भारतीय शहरों में होने वाला था, जिसके लिए 6 अक्टूबर से टिकटों की प्री-सेल शुरू होनी थी। दिलजीत दोसांझ के भारत में टूर भारत में इस टूर के तहत 1 नवंबर को दिल्ली-NCR में शो होना था। इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में कार्यक्रम होने थे। चंडीगढ़ में भी एक कॉन्सर्ट की घोषणा की गई है, लेकिन उसकी तारीख और अन्य विवरण अभी तय नहीं हुए हैं। हालांकि, सुरक्षा कारणों से दिल्ली पुलिस द्वारा कॉन्सर्ट की अनुमति न दिए जाने के बाद, दिल्ली में होने वाले इस शो का भविष्य अब अनिश्चित हो गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः...

राखी गढ़ी संग्रहालय का कार्य जल्द होगा पूरा- डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, पुरातत्व, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी।...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली में 30...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक तेज...