अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 किलो हेरोइन बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके यह हेरोइन बरामद की है।

शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे तस्करों के साथ मिलकर पंजाब में हेरोइन की खेप मंगाने और उसे बांटने का काम कर रहे थे। इस मामले को लेकर स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है, ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की पहचान की जा सके और सीमा पार से चल रहे इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म किया जा सके।
