AdvertisementPunjab Government
Nationalअस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे 2 सांड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महोबाः बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित ​महोबा जिले के अस्पताल में आवारा सांड का कहर देखने को मिला। वहीं अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। यहाँ मरीजों के इलाज और सुरक्षा के दावों की पोल खोलती एक तस्वीर सामने आई है। जहां अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक 2 सांडों का ताड़व देखने को मिला। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई।

लोगों द्वारा एक सांड को बाहर भगा दिया गया, जबकि दूसरा वार्ड के भीतर तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ने मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों और मवेशियों का घूमना आम बात हो गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तीमारदार ब्रजराज सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह मरीज देखने आए थे। उनके दोस्त यहां भर्ती हैं। यहां अचानक देखा कि एक सांड इमरजेंसी वार्ड में घुस आया है। ऐसी स्थिति लग रही थी कि वो सांड यहां-वहां भाग रहा था। हम डर रहे थे कि वह किसी को मार न दे। अस्पताल में एक तो वैसे ही मरीज को लेकर तीमारदार परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर सांड के हमले में कोई चोटिल हो जाता तो काफी नुकसान पहुंचता। अस्पताल और वार्ड में रात के समय भी सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी होती है लेकिन उनका कोई पता नहीं है। ऐसे में अस्पताल की सुरक्षा किसके हवाले है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। घटना के दौरान सारे मरीज और तीमारदार घबरा गए थे।

इस मामले को लेकर सीएमएस डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि 2 सांड सड़क से लड़ते-लड़ते जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंच गए थे। वहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें बाहर भगा दिया था। किसी भी प्रकार की कोई घटना या नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षा गार्ड्स को अलर्ट किया गया है कि वह अतिरिक्त सावधानी बरतें ताकि आवारा पशु अस्पताल परिसर में न घुस सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोबाइल से 90 वीडियो बरामद, आरोप मांगे 20 हजार पटियालाः...

100 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत 957 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा

चंडीगढ़। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के कल्याण...

10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू करके की पिटाई, देखें वीडियो

ज़ीरकपुरः पटियाला-डेराबस्सी रोड ग्रीन फील्ड सोसायटी में चोरों के...

Punjab News: दपंति गिरफ्तार, हनी ट्रैप में सेना कर्मियों को फंसाती थी फर्जी पुलिस कर्मी, ISI से जुड़े तार, कई दस्तावेज बरामद

फिरोजपुरः आर्मी इंटेलिजेंस ने पति-पत्नी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को...

हरियाणा में HIV/AIDS पीड़ितों की देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों की ली जाएगी सहायता

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय...

Punjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोबाइल से 90 वीडियो बरामद, आरोप मांगे 20 हजार पटियालाः जिले में सुनसान सड़कों पर कार में बैठे अलग-अलग कपल्स...

100 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत 957 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा

चंडीगढ़। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित पंजाब सरकार द्वारा आंगनवाड़ी ढांचे को मजबूत...

10 दिन में 3 बार चोरी की वारदातों को दिया अंजाम, काबू करके की पिटाई, देखें वीडियो

ज़ीरकपुरः पटियाला-डेराबस्सी रोड ग्रीन फील्ड सोसायटी में चोरों के हौसले बुलंद हो गए है। एक ही प्लॉट में 10...

Punjab News: दपंति गिरफ्तार, हनी ट्रैप में सेना कर्मियों को फंसाती थी फर्जी पुलिस कर्मी, ISI से जुड़े तार, कई दस्तावेज बरामद

फिरोजपुरः आर्मी इंटेलिजेंस ने पति-पत्नी पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को पुलिस के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी भारतीय सेना...