हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। दरअसल, हाईवे के किनारे सीएनजी पंप पर कार चालक से हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चालक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया और पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हा था पा ई, जमकर च ले ला त-घूं से
#CNGPump #FightVideo #ViralVideo #PunjabNews https://t.co/Jlia6yGtNB— Encounter News (@encounternews2) October 22, 2026
इस हमले में सुपरवाइजर मनीष और कर्मचारी दीपेंद्र घायल हो गए। मारपीट की पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पंप मैनेजर काशिफ के अनुसार, वैठ गांव का एक युवक कार में गैस भरवाने आया था। कर्मचारियों ने जब सिलेंडर का सर्टिफिकेट मांगा, तो वह बहस करने लगा। आरोप है कि दस्तावेज दिखाने के बजाय चालक कर्मचारियों से बहस करने लगा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर चालक ने फोन करके अपने परिचितों को बुला लिया। इसके बाद पंप परिसर में कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
