AdvertisementPunjab Government
PhagwaraPunjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में चालक घायल, लगा...

Punjab News: टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में चालक घायल, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः फगवाड़ा के गांव पाछटा बिस्त दोबाव नहर के किनारे बनी सड़क पर भीषण हादसा हो गया। दरअसल, किसान ट्रैक्टर ट्राली पर धान की फसल मंडी को लेकर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के नीचे खेतों की तरफ उतार दिया। वहीं हादसे में ट्रैक्टर चालक जसकरण सिंह को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार टिप्पर का टायर फटने के कारण डेढ़ घंटे से ट्रैफिक जाम रहा। ऐसे में वाहन चालकों को आने-जाने में बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाछटा पुलिस ने टिप्पर को साइड में करवाया। वहीं ट्रैफिक को दोबारा से चालू करवाया गया।

वहीं पुलिस ने एक्सीडेंट के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए दलजीत सिंह गांव बगाना ने बताया ट्रैक्टर चालक जसकरण सिंह पुत्र मक्खन सिंह सुबह 6:30 के करीब धान की फसल लेकर ट्रैक्टर पाछटा की मंडी जा रहा था। ऐसे में जब वह पाछटा के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे बजरी से लोड किए टिप्पर ने साइड मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्राली ट्रैक्टर खेतों वाली साइड नीचे उतर गया। ट्रैक्टर चालक जसकरण सिंह को गंभीर चोटे आई और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली का काफी नुकसान हो गया।

दलजीत सिंह ने बताया इस रोड पर टिप्पर बहुत ज्यादा गिनती में चलते हैं। जिसके कारण पहले भी कई सारे हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि के बहराम पर लगे टोल प्लाजा की पर्ची बचाने के लिए टिप्पर इस रोड पर चलते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस ओवरलोड टिप्पर को बंद करवाया जाए। टिप्पर चालक गुरजीत सिंह ने बताया बजरी से लोड की हुई थी। वह गढ़शंकर से टिप्पर लेकर फगवाड़ा जा रहा था, जब वह गांव पाछटा पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट उनकी आंखों में पढ़ने के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण यह हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि एक तो रोड बहुत तंग है और उनके टिप्पर का भी काफी नुकसान हुआ। इस हादसे में टिप्पर का एक टायर भी फट गया। पाछटा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई परमजीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने टिप्पर की फटे हुए टायर को बदली करवाया टिप्पर को साइड पर करवाया। जिसके बाद रुकी हुई ट्रैफिक को चालू करवाया और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकल गया। एक्सीडेंट के कर्म की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने वाहन चालकों को अपील की है कि जय रोड नया बना था। जिसके कारण इस पर बहुत ज्यादा ट्रैफिक चलती है जीटी रोड तंग होने के कारण गाड़ी पास करते समय एक्सीडेंट का कारण बन जाता है। उन्होंने वाहन चालकों को अपील की है कि जब भी वाहन लेकर जाते हैं, तो गाड़ी को पास करते समय गाड़ी धीरे-धीरे चलाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

एक दिन में 3 राज्यों में लगे भूकंप के झटके

नई दिल्लीः देश में एक दिन में 3 राज्यों...

खुशियां हुई मातम में तबदील:फौजी की सड़क हादसे में मौत….

फरीदाबाद। छांयसा पैतृक गांव हीरापुर के जवान दिनेश वशिष्ठ...

Jalandhar News: गरमाया पार्षद पति और पूर्व पार्षद विवाद, मौके पर पहुंचे MLA हैनरी, छिड़ी पर्चा दर्ज की जंग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी शर्मा ने पूर्व पार्षद...

एक दिन में 3 राज्यों में लगे भूकंप के झटके

नई दिल्लीः देश में एक दिन में 3 राज्यों में भूकंप के झटके लगे। जहां आज सुबह हिमाचल में...

Jalandhar News: क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, लाइसेंस नहीं तजुर्बा पूरा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अब मेडिकल शॉप और क्लीनिक पर पुलिस और ड्रग...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर जायजा लेने पहुंचे CP और DC, कल पहुंचेगे CM सैनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर कल यानी18 अक्टूबर को भव्य धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस...