नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की लाश घर में मिली है। जिनमें पति-पत्नी और 3 बच्चे हैं। शव घर में बिस्तर पर मिलीं। शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
में 5 लोगों की मिली ला/शें इलाके में मचा हड़कंप
#BreakingNews #DeadBodiesFound #CrimeNews #PoliceInvestigation #PunjabNews #ShockingNews #EncounterIndiaघर https://t.co/BUaLph0dB1
— Encounter News (@encounternews2) October 17, 2026
घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की है। मृतकों की पहचान महेश कुमार, उनकी पत्नी ललिता और बच्चों लड्डू, मिष्टी और साक्षात के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई। परिवार में एक साथ पांच मौतों से गांव में मातम पसरा है।
फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने शुरू किए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आसपास के लोगों और महेश की मां ने बताया कि परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। इसी जानकारी के आधार पर शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
