फगवाड़ाः परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब में बंद का आह्वान किया गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया। वहीं नौजवान द्वारा बोर्ड फाड़े गए। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नौजवान द्वारा नुकीली चीज से पोस्टर फाड़े गए। वहीं मौके पर अधिकारी पलविंदर सिंह ने बताया कि आज विभिन्न सगंठनों द्वारा परमिंदर सिंह झोटे के कत्ल को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
ऐसे में विभिन्नस संगठनों से अपील की गई है कि वह शांतिमय ठंग से प्रदर्शन करें और कोई भी दुकान जबरदस्ती बंद ना करवाई जाए। घटना स्थल डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पलविंदर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को नेशनल हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सभी थानों के प्रभारी सड़कों पर पुलिस फोर्स के साथ तैनात है। ऐसे में किसी को भी रोड जाम नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 200 पुलिस कर्मी अधिकारियों के साथ तैनात किए गए है और शांतिमय ढंग से जत्थेबंदियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
