नई दिल्ली। एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के 3 प्रमुख शहरों जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं. एअर लाइन के अनुसार, यह रोक 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी. इससे प्रभावित पैसेंजर को टिकट की तारीख बदलने या रिफंड लेने का ऑप्शन दिया है. एअर इंडिया या एअर इंडिया एक्सप्रेस में 15 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक कराने वाले यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए यात्रा की मूल तारीख 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच होनी चाहिए. ऐसे यात्री 10 नवंबरतक एक बार बिना एक्सट्रा पैसे के यात्रा की तारीख बदल सकते हैं. यह सुविधा संबंधित एअर लाइन के नियमों और उपलब्ध सीटों के आधार पर मिलेगी.
