AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: गरमाया पार्षद पति और पूर्व पार्षद विवाद, मौके पर पहुंचे...

Jalandhar News: गरमाया पार्षद पति और पूर्व पार्षद विवाद, मौके पर पहुंचे MLA हैनरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छिड़ी पर्चा दर्ज की जंग

जालंधर, ENS: बाबू लाभ सिंह के वार्ड नंबर 61 में पार्षद मधुबाला के पति बॉबी शर्मा ने पूर्व पार्षद समराय में विवाद हो गया। जहां सीवरेज की समस्या को लेकर हाथापाई के आरोप लगे। पूर्व पार्षद समराय ने पार्षद पति बॉबी शर्मा पर मारपीट के आरोप लगाए है। वहीं घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद लोगों द्वारा धरना लगा दिया गया और प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना को लेकर पूर्व पार्षद रोते हुए दिखाई दिए। कांग्रेस पार्षद मधुबाला के पति पर बॉबी शर्मा पर पूर्व पार्षद समराय से हाथापाई के आरोप लगे। जिसके बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना लगाकर रोड जाम कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलते थाना प्रभारी सहित मेयर विनीत धीर सहित अन्य पार्षद घटना स्थल पर पहुंचे। काफी देर तक हंगामा होने के बाद कांग्रेस विधायक बावा हैनरी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं कांग्रेस पार्षद पति से मुलाकात करने के बाद विधायक ने पूछा कि पर्चा देना है। उन्होंने कहा कि पूर्व पार्षद के पास घटना स्थल पर आने की अथारिटी क्या थी। बीते दिन पूर्व पार्षद द्वारा लाईव होकर वीडियो जारी की गई। विधायक ने कहा कि दो दिन पहले बॉबी ने सभी पार्षदों के साथ कमिशनर से मुलाकात की थी और सीवरेज की समस्या के दौरान लोग हादसा ग्रस्त हो रहे थे।

जिसके बाद आज टीम सीवरेज की समस्या को लेकर कार्रवाई करने पहुंची थी। वहीं इस मामले में पूर्व पार्षद द्वारा जातिसूचक शब्द कहने को लेकर कहा कि उन्होंने पुलिस को शिकायत क्यों नहीं दी। विधायक ने कहाकि अगर बॉबी पर पर्चा दिया गया तो वह उन पर भी साथ पर्चा दें। इस मामले को लेकर विधायक ने कहाकि थाना प्रभारी भी आकर बात नहीं कर रहे। घटना स्थल पर एसीपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। विधायक ने कहा कि अगर बॉबी ने जातिसूचक शब्द कहे तो पार्षद और उन पर पर्चा दर्ज किया जाए। ऐसे में अगर जातिसूचक शब्द नहीं कहे तो वह पूर्व पार्षद समराय और उनकी पत्नी पर पर्चा दर्ज करें। क्योंकि उन्होंने झूठे आरोप क्यों लगाए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: किश्त ना लौटाने पर Bajaj Finance के कर्मी ने दी धमकी, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बाबा गढ़िया इलाके में कर्ज से परेशान महिला...

नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रदेश सरकार की कड़ी कार्रवाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के...

अस्पताल मे भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी

नई दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के...

क्या सच में Bigg Boss 20 के घर से बाहर हुए Aman Gandhi? वायरल हुई Eviction की पोस्ट

मनोरंजन: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20...

घनारी चंगा बस्ती सड़क मार्ग 30 दिनों के लिए रहेगा बंद, ट्रैफिक घनारी- नंगल ज़रियालाँ रोड पर डायवर्ट

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल गगरेट के तहत घनारी गांव में चंगा बस्ती (किलोमीटर 0/0 से 2/0) सड़क मार्ग 18 अक्टूबर...

Punjab News: किश्त ना लौटाने पर Bajaj Finance के कर्मी ने दी धमकी, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

फगवाड़ाः बाबा गढ़िया इलाके में कर्ज से परेशान महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान मंजीत...

नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर प्रदेश सरकार की कड़ी कार्रवाई

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई...

अस्पताल मे भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी

नई दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री 98 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई...