फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला पलाही गेट से सामने आया है, जहां देर रात उस समय हंगामा हो गया जब सड़क पर चल रही एक लड़की को बाइक सवार ने रोक लिया। दरअसल, लड़की एक निजी मेडिकल स्टोर पर काम करती है और वह काम से घर लौट रही थी। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल सवार के पास आया और लड़की को थप्पड़ मारकर उससे फोन छीनकर फारर हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने कहा कि पहली बार उसके साथ ऐसी घटना हुई। पीड़ित ने कहा कि तेजी से बाइक सवार आया और उसने टोपी पहनी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार ने उसे थप्पड़ मारा और उससे फोन छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि उसका रियलमी का फोन था। इस घटना से उसका 25 हजार का नुकसान हो गया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा थाने में शिकायत दे गई है।
वहीं राहुल सहोता ने कहा कि लड़की रोजाना काम से घर उनके मोहल्ले से लौट रही थी। इस दौरान गुरु महाराज रविदास गुरुद्वारा साहिब के पास से फोन छीनकर बाइक सवार फरार हो गया। घटना के दौरान पीड़ित फोन पर बात कर रही थी। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार में बाइक सवार आता है और लड़की के कान से लगा फोन छीनकर चंद सैकेंड में फरार हो जाता है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए है। मामले को लेकर बनती कार्रवाई की जा रही है।
