AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtझज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर के दिल्ली रोड स्थित क्रिकेट स्टेडियम में 5100 विद्यार्थियों ने भव्य मानव श्रृंखला बनाकर विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने का सार्थक संदेश दिया। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामाजिक एकजुटता, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प प्रदर्शित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, डीसी वर्षा खांगवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सहभागिता की सराहना की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान के तहत सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में झज्जर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक एकजुटता और राष्ट्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक और जिला परियोजना समन्वयक अनिल शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी...

डिजिटल गवर्नेंस से जन सेवाएं सरल, त्वरित और नागरिक-केंद्रित बननी चाहिए: CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और पंजीकरण की जानकारी दी ऊना,सुशील पंडित: बड़े उद्योगों के साथ कारोबार...

रेडक्रॉस के लकी ड्रॉ विजेताओं को उपायुक्त ने बांटे पुरस्कार

जरूरतमंदों की मदद, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रही सोसायटी ऊना,सुशील पंडित: जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के लकी...

पत्नी रविता और प्रेमी को फांसी की सजा, जानें कौनसा किया था जुर्म

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमित...

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल को बड़ी राहत

चंडीगढ़: पलवल शहर में बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और जलभराव की समस्या के समाधान...