AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: गरमाई सियासत, 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने दिया...

Jalandhar News: गरमाई सियासत, 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने दिया इस्तीफा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कैंट हलके में सियासत गरमा गई। बीते दिन आप पार्टी की ओर से दीपक बाली को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया। वहीं आज दीपक बाली गुरु साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर कैंट में आम आदमी पार्टी के 11 ब्लॉक अध्यक्षों में से 10 ने इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा महिला विंग, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ विंग, यूथ विंग और अन्य संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी इस्तीफे देकर अपना विरोध जताया। आम आदमी पार्टी के संगठन को लेकर जालंधर कैंट निर्वाचन क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक फेर देखने को मिला। बताया जा रहा है कि निर्वाचन क्षेत्र के संगठनात्मक पदाधिकारियों ने राजविंदर थियाड़ा के साथ एकजुटता में अपना इस्तीफा दे दिया है।

कैंट हलके के सरपंचों, पार्षदों, ब्लॉक प्रधानों और अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों ने एक अहम बैठक की। जहां एकजुटता दिखाते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया गया। बैठक में हलके के 40 सरपंच, 7 पार्षद, 2 जिला परिषद सदस्य और ब्लॉक समिति सदस्यों के शामिल होने का दावा किया गया है। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इन इस्तीफों को राजविंदर थियाड़ा के समर्थन में संगठनात्मक लामबंदी के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि और पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। बैठक के दौरान पार्षदों ने पार्टी हाईकमान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। इसके लिए नेतृत्व को दो दिन का अल्टीमेटम दिए जाने की बात कही गई है। थियाड़ा के समर्थन में पदाधिकारियों की एकजुटता और बड़े पैमाने पर इस्तीफों के दावे ने जालंधर कैंट की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि आज दीपक बाली द्वारा थियाड़ा को मनाने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि वह उनकी सीनियर हैं। ऐसे में वह खुद पार्टी के वालटिंयर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है और पार्टी के लिए काम कर रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह...

अप्पर पंजावर में रिश्तेदारों के बीच मारपीट, एक व्यक्ति घायल

भाभी और उनके बच्चों सहित पांच लोगों पर मारपीट...

CM Saini ने स्वीडन में एरिक्सन और Truecaller हेडक्वॉर्टर का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के स्टॉकहोम स्थित विश्व प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एरिक्सन (Ericsson) और...

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हैं सरकार की प्राथमिकता

चण्डीगढ: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी...

विकास के मामले में कांग्रेस की कल्पना से भी आगे बढ़ा Haryana : डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़: हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

सीएम विण्डो तथा जनसंवाद समस्याओं का तत्काल निपटारा करें सुनिश्चित

चण्डीगढ: हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी भोपाल सिंह खदरी ने वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की सीएम विण्डो...