AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: स्पेशल वाटर प्रूफ कलर से तैयार होगा 100 फीट रावण...

Jalandhar News: स्पेशल वाटर प्रूफ कलर से तैयार होगा 100 फीट रावण का पुतला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: विजयदशमी उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं 20 अक्टूबर को श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी की तरफ से साईं दास स्कूल की ग्राउंड में इस बार 100 फीट के रावण, 50 फीट का मेघनाद व 55 फीट का कुंभकरण का पुतला फूंका जाएगा। ऐसे में साईं दास स्कूल की ग्राउंड में तीनों के पुतले बनाए जा रहे है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रावण, मेघनाद और कुंभकरण के चेहरे बनकर तैयार हो गए है। वहीं कारीगर शहजाद ने बताया कि वह प्रत्येक साल यहां पर पुतला बनाते है।

इस बार बारिश आने पर भी पुतलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कारीगर ने बताया कि यह स्पेशल वाटर प्रूफिंग कलर आगरा से लेकर आए है। ऐसे में पुतलों पर पानी पड़ने पर कोई असर नहीं पड़ेंगा। पुतलों को बनाने के लिए 18 कारीगर लगे है। पुतलों को तैयाक करने में उन्हें 2 महीने लग गए। कारीगर ने कहा कि 19 तारीख को पुतलों को खड़ा कर दिया जाएगा। ऐसे में पुतलों को तैयार करने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है।

कारीगर के अनुसार पुतले की लागत 2 से ढाई लाख रुपए लग गए। वहीं कमेटी के प्रेजिडेंट तरसेम कपूर ने कहा कि पुतलों को तैयार करने के लिए तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पुतलों को खड़ा कर दिया जाएगा। जालंधर में सबसे बड़ा रावण का पुतला यहीं पर बनाया जाता है। इस बार 100 फीट का रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 37 वां दहशरा इस मैदान पर मनाया जा रहा है।

इस मैदान के पास भारी मात्रा में लोग देखने के लिए हर साल पहुंचते है। उन्होंने कहा कि आगरा से स्पेशल कारीगर बुलाए जाते है और पिछले 18 सालों से यही कारीगर उनके पास आ रहे है। तरसेम कपूर ने कहा कि अभी तो सिर्फ पुतला तैयार किया जा रहा है। अभी पुतलों में पटाखों के साथ रंग बिरंगी लाइटों सहित अन्य सजावट की जाएगी। इसी लिए साईं दास स्कूल के मैदान में रावण, कुभंकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद...

झज्जर में सेवा संकल्प अभियान के तहत 5100 विद्यार्थियों ने बनाई भव्य मानव श्रृंखला

चंडीगढ़: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को झज्जर...

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में इंडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की...

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, हरियाणा के अधिकारियों की ली बैठक

चंडीगढ़: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने डीएलपी अवधि के दौरान सड़कों की मरम्मत...

पालकवाह में बाइक से 1.66 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

हरोली पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी के दौरान पकड़ा नशा, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना...

Punjab News: पहले पत्नी का किया कुल्हाड़ी से कत्ल, फिर खुद की जीवनलीला समाप्त

बरनालाः महल कलां के चननवाल गांव में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के बाद...