AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 16 यात्री काबू, देखें लिस्ट

Punjab News: एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, 16 यात्री काबू, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 लोगों को एयरपोर्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल, फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 16 लोगों की टिकटों पर संदेह हुआ। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई और सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाने लगी। जिसके बाद पता चला कि सभी की टिकटें फर्जी थीं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि टिकटें कहां से तैयार की गई थीं और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान इन 16 लोगों की टिकटों को लेकर शक हुआ। फिलहाल, जांच एजेंसियां इस मामले से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। बता दें कि अमृतसर से शारजाह की एक तरफ की टिकट प्राइज लगभग 18 हजार रुपए है। जांच का एक पहलू यह भी है कि कहीं टिकटें उपलब्ध कराने के पीछे कोई एजेंट या नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

इसके लिए यात्रियों से पूछताछ कर टिकटों से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, टिकटें तैयार करने वाले व्यक्ति और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जांच पूरी होने और संबंधित एजेंसियों की पुष्टि के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आएगी। एयरपोर्ट पर फर्जी टिकटों के मामले में हिरासत में लिए गए 16 यात्रियों को छोड़ दिया गया है। एयरपोर्ट इंचार्ज शक कुलजीत के मुताबिक, यात्रियों के एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री के फ्रांस दौरे को लेकर...

LPU Protest Case केस में 2 नाबालिग गिरफ्तार

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा...

राधे मार्केट के बाहर 2 युवकों पर हुआ हमला, नाबालिग की मौत, दूसरा घायल

चंडीगढ़ः सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों...

ChatGPT यूजर्स को बना रहा अपना शिकार…..

नई दिल्ली...दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी...

Punjab News: CM Mann के विदेश दौरे को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री के फ्रांस दौरे को लेकर क्रेंद सरकार द्वारा मंजूरी नहीं दी गई थी। जिसके बाद...

LPU Protest Case केस में 2 नाबालिग गिरफ्तार

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा के सिलसिले में दो और नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया...

राधे मार्केट के बाहर 2 युवकों पर हुआ हमला, नाबालिग की मौत, दूसरा घायल

चंडीगढ़ः सेक्टर-41 स्थित राधे मार्केट के बाहर दो युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। हमले में 17...

ChatGPT यूजर्स को बना रहा अपना शिकार…..

नई दिल्ली...दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI एक बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में घिर गई है....