AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: परमिंदर झोटा मर्डर और OSD घुम्मण केस में कैबिनेट मंत्री...

Jalandhar News: परमिंदर झोटा मर्डर और OSD घुम्मण केस में कैबिनेट मंत्री ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: राधा स्वामी सत्संग ब्यास के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता स्वर्गीय कृष्णा तलवाड़ के रस्म क्रिया में परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, विधायक सुखविंदर सिंह कोटली सहित अन्य नेता शामिल हुए। परिवार के दुख सांझा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि परमात्मा सुनील तलवाड़ की माता को अपने चरणों में स्थान दें। वहीं मानसा में परमिंदर सिंह झोटा का गोलियां मारकर कत्ल करने की घटना को लेकर निंदा की।

उन्होंने कहा कि जल्द पुलिस दोषियों को गिरफ्तार कर लेंगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। बाहर से आकर गैंगस्टर कत्ल कर रहे है, उन्हें जल्द पुलिस गिरफ्तार करेंगी। वहीं कत्ल केस में जल्द आरोपी सलाखों में होंगे। वहीं ओएसी राजबीर घुम्मन को लेकर कहा कि बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने भी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

ओएसडी सच्चे हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगी है। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा पर निशाने साधते हुए कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नशा मुक्त यात्रा को लेकर पंजाब के लोगों ने नकारा, ऐसे में वह अब एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। पहले कभी नहीं देखा गया था कि सीएम हाउस में एजेंसी कार्रवाई करने पहुंची हो। ऐसे में एजेंसी के जरिए पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पंजाब के लोग अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: भड़के परविंदर झोटा के समर्थकों ने मेडकिल शॉप पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

मानसाः एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज...

घालुवाल में मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के घालुवाल...

आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू

ऊना,सुशील पंडित: आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के...

Punjab News: 12.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन-अफीम बरामद, संधू हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस कमिशनर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों...

Punjab News: भड़के परविंदर झोटा के समर्थकों ने मेडकिल शॉप पर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

मानसाः एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। दरअसल, झोटा सोशल मीडिया...

घालुवाल में मां से गाली-गलौज का विरोध करने पर पिता-पुत्र से मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के घालुवाल गांव में मां के साथ गाली-गलौज करने का विरोध करना...

आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 14 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू

ऊना,सुशील पंडित: आरटीसी बीपीएम प्राइवेट लिमिटेड में ऑपरेशंस एग्जीक्यूटिव के 10 रिक्त पदों को भरने के लिए 14 अक्तूबर को...

Punjab News: 12.90 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन-अफीम बरामद, संधू हत्याकांड में 2 और गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः पुलिस कमिशनर ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार...