AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान,...

Jalandhar News: चौंकीदार पर स्नेचरों के हमले पर पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सेंट्रल टाउन मार्केट में दुकान के बाहर सो रहे चौकीदार अवनीश पर 2 नकाबपोश बाइक सवार स्नेचरों ने हमला कर दिया। घटना थाना 3 से कुछ दूरी पर हुई है। लुटेरों ने पहले चौकीदार से नशे की मांग की फिर उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद लुटेरे चौकीदार का फोन लूटकर फरार हो गए। लूट की पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए सेंट्रल टाउन मार्केट के प्रधान राजेश बाहरी ने बताया कि चौकीदार अवनीश देर रात करीब 1:40 बजे मार्केट में दुकान के बाहर सो रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश स्नेचर वहां पहुंचे। उन्होंने चौकीदार को नींद से उठाया और उससे नशे की मांग की। चौकीदार ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद वे चौकीदार से नकदी और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए चौकीदार ने उन्हें जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई ओमकार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, सफाई कर्मचारियों से करवाया जा रहा घर का काम, देखें वीडियो

लुधियानाः म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के विपन कल्याण ने पार्षद...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के...

बस ने बाइक को मारी टक्कर, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम; बेटा घायल, ड्राइवर फरार

सोनीपतः खरखौदा क्षेत्र में ड्रेन नंबर-8 के पास तेज...

Punjab News: पार्षद पर लगे गंभीर आरोप, सफाई कर्मचारियों से करवाया जा रहा घर का काम, देखें वीडियो

लुधियानाः म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के विपन कल्याण ने पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस मां खुलासा, लाखों रुपए ले रहे दोषी, मुझे मार देंगे, देखें वीडियो

मानसाः परमिंदर सिंह झोटा का आज गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। वहीं इस घटना को लेकर परिवार द्वारा...

Punjab News: परविंदर झोटा कत्ल केस पर CM Mann ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

चंडीगढ़ः पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई। मंगलवार...

दिल्ली में प्रदर्शन और पाबंदियों से जुड़ी सभी याचिकाओं पर SC में 15 को एक साथ होगी सुनवाई

नई दिल्लीः मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ...