AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: माईं हीरां गेट बना चोरों का अड्डा, अब Kiran Book...

Jalandhar News: माईं हीरां गेट बना चोरों का अड्डा, अब Kiran Book Shop को बनाया निशाना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तीसरी बार हो चुकी वारदात, पहले टेका माथा फिर खोली तिजौरी

जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट में चोरी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही। चोरों द्वारा तीसरी बार मार्केट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि चोरों द्वारा तीसरी बार घटना को अंजाम दिया गया, लेकिन पुलिस अभी तक एक भी वारदात ट्रेस नहीं कर पाई। यही कारण है कि माईं हीरां गेट की दुकानें अब चोरों का अड्डा बनती जा रही है।

दरअसल, आज किरण बुक शॉप की दुकान से चोर 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर काउंटर से कूदकर तिजौरी के पास जाता है और तिजौरी को माथा टेककर पेचकस से तिजौरी खोलने लगता है। ऐसे में तिजौरी में रखे 5 हजार की नगदी लेकर चोर दुकान से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए साहिल आनंद ने कहा कि दुकानदार ने उन्हें फोन करके बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। जिसके बाद वह दुकान पर कर्मी के साथ आया और तिजौरी चैक की तो देखा कि चोर तिजौरी से 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गया।

हालांकि सिक्के मौजूद थे, लेकिन चोर सिक्के नहीं लेकर गया। घटन को अंजाम एक चोर द्वारा दिया गया। दुकानदार ने कहा कि मार्केट में पहले आटे की चक्की पर चोरी हुई, उसके बाद 4 दुकानों में चोरी की वारदात को चोरों ने निशाना बनाया। ऐसे में अब उनकी दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। दुकानदार ने कहाकि उन्हें लगता है कि अब एसोसिएशन मिलकर सिक्योरिटी तैनात करें या प्रत्येक दुकानदार खुद दुकानों के बाहर सिक्योरिटी गार्ड लगाएं। दुकानदार ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और वह खानापूर्ति करते हुए शिकायत लिखकर ले गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

लॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज...

लॉरेंस के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बिल्डर से मांगी थी रंगदारी, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला में आधी रात को गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास...

Jalandhar News: Anand Medical Store की दूसरी दुकान पर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की Raid, एक लाख गोलियां बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल अड्डा के पास स्थित आनंद मेडिकल स्टोर व प्रभजोत मेडकिल स्टोर की दुकान Guru...

हैकरों ने SuperMarket के सिस्टम में लगाई सेंध, फ्रिज का तापमान 50 डिग्री कर लगा दी आग; मचा हड़कंप

पेरिसः फ्रांस सहित यूरोप के कई देशों में साइबर सुरक्षा को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हैकरों...

Jalandhar News: नहीं रहा पुलिस का खौफ, सो रहे चौंकीदार को उठाकर किया हमला, लूटकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

थाने के पास स्नेचरों ने दिया वारदात को अंजाम जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं...